Ramanand Sagar Was not ready to make Uttar Ramayan Luv Kush Story Call from PMO changed everything doordarshan hit show लव कुश की कहानी नहीं बताना चाहते थे रामानंद सागर, एक फोन कॉल के बाद सीरियल बनाने को हुए तैयार, Tv Hindi News - Hindustan
More

लव कुश की कहानी नहीं बताना चाहते थे रामानंद सागर, एक फोन कॉल के बाद सीरियल बनाने को हुए तैयार

रामानंद सागर की रामायण के बाद एक लव कुश के जीवन पर भी एक सीरियल आया था। इसे भी रामानंद सागर ने बनाया था। पर क्या आप जानते हैं कि रामानंद सागर लव कुश की कहानी नहीं दिखाना चाहते थे। आइए जानते हैं फिर कैसे बना लव कुश सीरियल। 

Wed, 1 April 2026 02:06 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लव कुश की कहानी नहीं बताना चाहते थे रामानंद सागर, एक फोन कॉल के बाद सीरियल बनाने को हुए तैयार

जब भी कभी टीवी के इतिहास के सबसे पॉपुलर शोज की बात होती है तो रामानंद की रामायण का जिक्र जरूर होता है। दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामायण से जुड़े आपने तमाम किस्से सुने होंगे। आपने सुना होगा कैसे इस सीरियल के किरदारों को लोग वाकई भगवान समझने लगे थे। आपने सुना होगा कि कैसे जब रामायण टीवी पर आता था उतनी देर के लिए लोग अपने सारे काम रोक देते थे। इन सब किस्सों से इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि रामायण का फॉलोअप सीरियल लव कुश रामानंद सागर बनाना ही नहीं चाहते थे। हालांकि, फिर एक ऐसा फोन कॉल उनके पास आया और उन्होंने फिर दिखाई लव कुश की कहानी।

लव कुश की कहानी नहीं दिखाना चाहते थे रामानंद सागर

रामानंद सागर तुलसीदास की रामचरितमानस पर आधारित रामायण बना रहे थे और उसे के हिसाब से रामायण का अंत भी करना चाहते थे। तुलसीदास की रामचरितमानस में लव कुश की कहानी नहीं है। इसी वजह से वो लव कुश की कहानी नहीं दिखाना चाहते थे, लेकिन फिर उनके पास पीएमो से कॉल आया और उन्होंने लव कुश सीरियल (रामायण का फॉलोअप सीरियल) बनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण के शूट पर सिगरेट पी रहे थे अरुण गोविल, कुछ ऐसा हुआ कि छोड़ दी स्मोकिंग

क्यों लव कुश सीरियल नहीं बनाना चाहते थे रामानंद सागर

रामायण इतना सुपरहिट साबित हुआ था कि दूरदर्शन चाहता था कि रामानंद सागर लव कुश की कहानी भी दिखाएं, लेकिन रामानंद सागर ने साफ मना कर दिया था। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता हरगिज ये मानने को तैयार नहीं थे कि एक धोबी के कहने पर भगवान राम ने सीता का त्याग कर दिया था।

जब रामानंद सागर के पास पीएमओ से आया कॉल

इसके बाद पूरे देश में इस चीज को लेकर आवाज उठने लगी। वाल्मिकी समाज ये मांग करने लगा कि वाल्मिकी रामायण के हिसाब से कहानी पूरी दिखाई जाए। इसके बाद रामानंद सागर के पास पीएमओ (प्राइम मिनिस्टर्स ऑफिस) से कॉल आया और उनसे अनुरोध किया गया कि वो लव कुश की कहानी दिखाएं। पीएमओ के कॉल के बाद रामानंद सागर लव कुश बानने को तैयार हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण में अरुण गोविल की याद दिला रहे रणबीर कपूर? ट्रेलर देखकर फैन ने की तारीफ

कब से कब तक हुआ रामायण का प्रसारण?

रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक हर रविवार के दिन हुआ करता था। वहीं, उसके फॉलोअप सीरियल लवकुश का प्रसारण 1988 से 1989 के बीच हुआ। लव कुश शो में रामायण की ही कास्ट रही। इस शो को भी रामायण जितना ही प्यार मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण के लिए इस एक्ट्रेस ने दिया था ऑडिशन, बताया किस रोल के लिए आया था कॉल

शुरुआती एपिसोड्स नहीं किए थे डायरेक्ट

रामायण में सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लव कुश के कुछ शुरुआती एपिसोड का निर्देशन रामानंद सागर नहीं कर सके थे, क्योंकि रामायण के प्रसारण के बाद उनके खिलाफ कई अदालती मामले दर्ज किए गए थे। वो उन मामलों में व्यस्त थे। उस समय, उनके बेटों ने शो का निर्देशन किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।