1/13एल्विश यादव ने हाल ही में नयनदीप रक्षित को अपने घर का टूर दिया। नयनदीप ने ये वीडियो अपने चैनल पर पोस्ट किया है। एल्विश यादव ने गुरुग्राम में चार फ्लोर का घर बनवाया है। एल्विश यादव की मम्मी ने उस घर को सजाया है। एल्विश ने अपने घर में अपना फेवरेट स्पॉट भी बताया।

एल्विश यादव के घर के मेन डोर से घुसते ही साइड में एक देसी हुक्का रखा है। मेन गेट से घुसते ही पार्किंग एरिया है। एल्विश से जब पूछा गया कि उनकी गाड़ियां कहां हैं,तो उन्होंने कहा कि उन्होंने छिपा दी हैं अपनी गाड़ियां।

पार्किंग एरिया में एक वेटिंग रूम है जहां एल्विश से मिलने आनेवाले लोग इंतजार करते हैं। पार्किंग एरिया में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां और लिफ्ट दोनों हैं। पार्किंग एरिया में ही नीचे स्टाफ के लिए भी कमरे और किचन बने हैं।

पार्किंग एरिया के बाद एल्विश नयनदीप को ऊपर वाले फ्लोर पर ले गए। ऊपर फ्लोर पर दरवाजा खुलते ही सामने एक बड़ा डाइनिंग टेबल नजर आता है। वहीं, एल्विश के घर के बीच में सीढ़ियां हैं जिसमें दो तरफ से ऊपर जाने का रास्ता है।

डाइनिंग एरिया की साइड में ही एक कमरा है जो लिविंग रूम है। लिविंग रूम में ही एल्विश की सारी ट्रॉफीज रखी हैं। इस रूम में दीवार पर एल्विश और उनकी मां की एक तस्वीर लगी है।

एल्विश यादव के लिविंग रूम से ही लगी एक छोटी सी बालकनी भी है। बालकनी में निकलते ही एल्विश यादव ने दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण को लेकर तंज कसा।

एल्विश यादव ने बताया कि इस फ्लोर पर उनके माता-पिता रहता हैं। उन्होंने बताया कि वो इससे ऊपर वाले फ्लोर पर रहते हैं। ये उनके मम्मी-पापा का रूम है। एल्विश यादव के घर के कमरे काफी साधारण पर क्लासी लुक में नजर आए।

इस फ्लोर पर किचन की तरफ जाने से पहले एक सफेद मार्बल का मंदिर दिखाई पड़ता है। एल्विश ने बताया कि ये मंदिर इतना भारी है कि 11 लोगों को इसे उठाकर अंदर लाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उनके मंदिर में सारे भगवान रखे हैं।

एल्विश यादव के घर के किचन की बात करें तो उसकी थीम ब्लैक और ग्रे है। किचन में एक बड़ा सा फ्रिज है।

एल्विश यादव किचन के बाद अपने फ्लोर पर ले गए। उस फ्लोर पर भी हॉल में सोफे और सेंटर टेबल है। ऊपर दो से तीन रूम बने हुए हैं।

एल्विश यादव ने कहा कि उनके कमरे में सबसे बेस्ट है उनके बेड पर पड़ा गद्दा।उन्होंने कहा कि गद्दे पर लेटते ही नींद आ जाती है। उनके बेडरूम में सोफे भी पड़े हैं।

एल्विश यादव ने कहा कि इस घर में सबसे ज्यादा अच्छा उनका ही बाथरूम है। बाथरूम से पहले एक बड़ा सा वॉकिंग क्लॉजेट है। उस वॉकिंग क्लाजेट से लगा हुआ वाशरूम है। बाथरूम में ब्लैक टाइल्स लगी हैं।

ऊपर वाले फ्लोर पर बैठने के लिए एक ओपन स्पेस भी है। इस स्पेस में सोफे और सेंटर टेबल हैं। यहां से बैठकर बाहर का व्यू नजर आता है। एल्विश ने बताया कि अक्सर वो अपनी मां के साथ यहां बैठकर चाय पीते हैं।
