Elvish Yadav First Statement After Supreme Court Quashes FIR Against him In Snake Venom Case एल्विश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूछा, 2.5 साल तक हुई पीड़ा की भरपाई कौन करेगा?, Tv Hindi News - Hindustan
More

एल्विश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूछा, 2.5 साल तक हुई पीड़ा की भरपाई कौन करेगा?

Elvish Yadav First Statement: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एल्विश यादव ने पहला बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस केस की वजह से उन्हें ढाई साल तक परेशान किया गया था।

Thu, 19 March 2026 03:04 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
एल्विश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूछा, 2.5 साल तक हुई पीड़ा की भरपाई कौन करेगा?

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है। दरअसल, एल्विश पर नवंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। इस केस में उन्हें मार्च 2024 में गिरफ्तार किया गया था। वहीं 19 मार्च 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज की गई सारी FIR और उसके बाद की सभी कानूनी कार्रवाई को रद्द कर दिया है।

एल्विश यादव का बयान

एल्विश ने वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘आज बहुत खुशी का दिन है। सबसे पहले आप सभी को मेरी तरफ से गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं। हैप्पी नवरात्रे। नवरात्रों की शुभकामनाएं और आज तुम्हारे भाई का इंडिपेंडेंस डे भी है। सुप्रीम कोर्ट ने…मुझे बताते हुए इतनी खुशी हो रही है कि सुप्रीम कोर्ट ने, भाई जो अपना सांप वाला केस था, उसको खारिज कर दिया है। मुझे हमेशा से, हमेशा से बिलीव था, अपने ज्यूडिशरी सिस्टम पर, अपने न्याय पालिका में कि भाई न्याय तो मिलता ही है। न्याय होके रहता।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एल्विश यादव को जहर वाली मुसीबत से मुक्ति, सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत

एल्विश ने दी केस की डिटेल

एल्विश ने आगे कहा, 'बहुत-बहुत शुक्रिया सुप्रीम कोर्ट का, हमारे न्यायपालिका का, एफआईआर जो हुई थी वो खत्म हो गई और तुम्हारा भाई…मैं बयान नहीं कर पा रहा हूं कि मैं कितना खुश हूं। आज से करीब दो साल पहले 17 मार्च 2024 को जो अरेस्ट हुआ था मैं, इस झूठे केस में जो मेरे पर लगाया था, मैं तभी से कहता आ रहा था कि भाई मैंने कुछ नहीं करा, कुछ नहीं करा। नवंबर 2023 में मेरे ऊपर केस रजिस्टर हुआ था तब से मैं कहता आ रहा हूं कि भाई कुछ नहीं करा मैंने।

ढाई साल तक रहा कलंक

एल्विश ने आगे कहा, ‘लेकिन मीडिया वालों ने इतनी न्यूज चलाई कि एल्विश यादव ने ये कर दिया, एल्विश यादव ने वो कर दिया। इतनी हरासमेंट फेस करी मैंने भाई। ढाई साल तक कलंक लग गया था मेरे सिर पर। मेरी फैमिली के सिर पर कलंक लग गया था। मेरी फैमली इतनी हरास हुई और जो जो हमने फेस करा भाई भगवान ना करे आप में से कोई फेस करे। आज हम जीत गए। आज बहुत बड़ा दिन है हमारे लिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICU में अनुराग डोभाल, मुनव्वर, एल्विश को हुई चिंता, ट्रोल्स पर भड़के अली गोनी

फैंस से की अपील

एल्विश ने बोला, 'चलो सारी चीजें ठीक है। केस हुआ, केस जीत गए…सारी चीजें ठीक हैं। लेकिन मेरा एक सवाल है, जो ढाई साल की हरासमेंट मैंने और मेरी फैमिली ने देखी है तो उसकी भरपाई क्या है? मतलब उसका मेरे से कोई सॉरी बोलेगा? मतलब उसकी भरपाई क्या है? सॉरी तो मुझे किसी की नहीं चाहिए, लेकिन ये बता दो कि जो यह टाइम हमने खाता उसकी भरपाई क्या है? चलो छोड़ो, अब इसका मैं किस से जवाब मांगू कि मेरे से सॉरी कौन बोलेगा मांगो। मैं बस खुश हूं और मैं खुश रहना चाहता हूं। हमारा कमबैक बहुत अच्छा है। मैं एक्सप्रेस ही नहीं कर पा रहा हूं कि मैं क्या फील कर रहा हूं। आप सभी लोगों का धन्यवाद। ऐसे ही प्यार बनाए रखें। ऐसे ही सपोर्ट बनाए रखें। लव यू गाइज।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: धुरंधर 2 ने आज 2 बजे तक कितनी कमाई की है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।