Divyanka Tripathi Flaunts Baby Bump And CONFIRMS Pregnancy With Husband Vivek Dahiya Photos Goes Viral दिव्यांका त्रिपाठी ने बेबी बंप की फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की कन्फर्म, कहा- कुछ जर्नी जल्दबाजी में नहीं होती, Tv Hindi News - Hindustan
More

दिव्यांका त्रिपाठी ने बेबी बंप की फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की कन्फर्म, कहा- कुछ जर्नी जल्दबाजी में नहीं होती

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। दिव्यांका ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी कन्फर्म की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।

Thu, 19 March 2026 02:24 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
दिव्यांका त्रिपाठी ने बेबी बंप की फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की कन्फर्म, कहा- कुछ जर्नी जल्दबाजी में नहीं होती

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे। दिव्यांका जल्दी ही मां बनने वाली हैं। टीवी के फेमस कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं। दिव्यांका ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी कन्फर्म की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। साथ ही इस पर फैंस ही नहीं स्टार्स के भी जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। सभी उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं दिव्यांका

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने आज यानी गुरुवार, 19 मार्च को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। इन तस्वीरों में दिव्यांका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, विवेक भी उनके साथ हर तस्वीर में पोज देते दिख रहे हैं। तस्वीरों में कपल के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा जनरेशन लीप? राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' देख चकराया इस डायरेक्टर का दिमाग, रणवीर के लिए कर डाली ये बड़ी डिमांड

खुशी का नहीं ठिकाना

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उन्होंने चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली में विवेक, दिव्यांका के बेबी बंप पर हाथ रख दिल का पोज बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी में दोनों एक दूसरे को बाहों में लेकर खुलकर हसंते। वहीं, तीसरी वो एक छोटा सा शूज लेकर अपने वाले मेहमान की ओर इशारा करते दिखे, चौथी में फिर से विवेक पत्नी के बेबी बंप संग पोज देते नजर आए। इस दौरान कपल ने ट्वीनिंग करते हुए व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में दिखा PM मोदी का नोटबंदी वाला भाषण, सामने आए फैंस के रिएक्शन

कुछ सफर जल्दबाजी के लिए नहीं होते...

दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, '10 साल बाद कहानी में एक नया मोड़। कुछ सफर जल्दबाजी के लिए नहीं होते... वे एक-दूसरे के साथ मिलकर तैयार होने के बारे में होते हैं। और ठीक जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है... जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। अभी भी इस पल को जी रहे हैं... अभी भी बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं... हमारे दिल कृतज्ञता से भरे हैं - हम माता-पिता बनने वाले हैं।' कपल के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।