Dhurandhar The Revenge PM Narendra Modi Demonetisation Speech In Ranveer Singh Film Netizens Reaction Viral धुरंधर 2 में दिखा PM मोदी का नोटबंदी वाला भाषण, फैंस बोले- 'रणवीर सिंह से भी ज्यादा बजीं तालियां', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर 2 में दिखा PM मोदी का नोटबंदी वाला भाषण, फैंस बोले- 'रणवीर सिंह से भी ज्यादा बजीं तालियां'

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स ही नहीं, बल्कि दर्शकों के भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म रिलीज के इसके कई सीन्स को लेकर भी लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक बार फिर से PM नरेंद्र मोदी नजर आए, लेकिन इस बार वो 2016 के अपने नोटबंदी वाले भाषण के जरिए।

Thu, 19 March 2026 11:02 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर 2 में दिखा PM मोदी का नोटबंदी वाला भाषण, फैंस बोले- 'रणवीर सिंह से भी ज्यादा बजीं तालियां'

Dhurandhar 2: आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म के पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' की सफलता और इसके कलेक्शन को देखते हुए इसके दूसरे पार्ट फैंस को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में 'धुरंधर: द रिवेंज' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को क्रिटिक्स ही नहीं, बल्कि दर्शकों के भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म रिलीज के इसके कई सीन्स को लेकर भी लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक बार फिर से PM नरेंद्र मोदी नजर आए, लेकिन इस बार वो 2016 के अपने नोटबंदी वाले भाषण के जरिए। मूवी में नोटबंदी के ऐतिहासिक पल को दिखाया गया, जिससे दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

मूवी में दिखा नोटबंदी

'धुरंधर: द रिवेंज' में एक बार फिर से रणवीर

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘धुरंधर 2 अगर 1000 करोड़ कमाती है तो 500 करोड़ राकेश बेदी की वजह से होंगे’

सिंह अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में बाकी कलाकार अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी जैसे कलाकार भी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी जैसै -जैसे आगे बढ़ी दर्शकों की एक्साइटमेंट भी उसके साथ देखने को मिली। वहीं, फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2016 के नोटबंदी वाले भाषण पर खूब तालियां बजीं। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। वहीं, नेटिजन्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं।

रणवीर से ज्यादा मोदी जी के लिए बजीं तालियां

सिनेमाघरों में PM मोदी के लिए तालियां बजते देख, एक यूजर ने ट्वीट किया, 'यार, लोग 'धुरंधर' में रणवीर सिंह से ज्यादा मोदी के लिए तालियां बजा रहे हैं।'

मोदी जी ने किया कैमियो

वहीं, एक दूसरे फैंन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मोदी जी ने 'धुरंधर: द रिवेंज' में एक कैमियो किया है। आप इसके लिए तैयार नहीं हैं। #Dhurandhar:The revenge.'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' में दाऊद इब्राहिम का किरदार किसने निभाया है? 'हक' में भी आए थे नजर

आदित्य धर ने की थी फैंस से अपील

'धुरंधर: द रिवेंज' के रिलीज से पहले, डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर फैंस से अपील की है कि वे कहानी के राज (spoilers) को रिवील न करें। आदित्य ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमने 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपना दिल लगा दिया है, ताकि आप हर मोड़, हर जज्बे को ठीक वैसे ही महसूस कर सकें, जैसा उसे महसूस किया जाना चाहिए। इस फिल्म का अनुभव सिनेमाघर में, दोस्तों, परिवार और यहां तक कि अजनबियों के साथ ही किया जाना चाहिए।' उन्होंने फैंस और फॉलोअर्स से आगे अपील की, 'फिल्मों का अनुभव इसी तरह किया जाना चाहिए। किसी के फोन पर धुंधली तस्वीर में नहीं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर-2 की जितनी हाइप है, क्या सच में फिल्म भी उतनी ही धांसू है? पढ़िए रिव्यू

इस फिल्म से हुआ क्लैश

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहले साउथ सुपरस्टार यश की मूवी 'टॉक्सिक' से टक्कर होने वाली थी। हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने अनाउंस किया कि मिडिल ईस्ट में चल रही दिक्कतों के कारण वे मूवी को 4 जून को रिलीज कर रहे हैं। वहीं, 'धुरंधर: द रिवेंज' का टक्कर पवन कल्याण की मूवी 'उस्ताद भगत सिंह' से हुआ। ये दोनों ही फिल्में सेम डे यानी 19 मार्च को रिलीज हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।