आदित्य धर की 'धुरंधर 2' देख चकराया इस डायरेक्टर का दिमाग, रणवीर सिंह के लिए की नेशनल अवॉर्ड की डिमांड
आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। मूवी को लेकर फैंस ही नहीं स्टार्स भी अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के एक जाने माने डायरेक्टर रणवीर की एक्टिंग से इतने ज्यादा इंप्रेस हुए कि उन्होंने एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड की मांग की है।

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' लंबे इंतजार के बाद आज यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। मूवी को लेकर फैंस ही नहीं स्टार्स भी अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के एक जाने माने डायरेक्टर रणवीर की एक्टिंग से इतने ज्यादा इंप्रेस हुए कि उन्होंने एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड की मांग की है। चलिए जानते हैं कौन हैं वो?
मैंने 'धुरंधर 2' देखी और मेरा सिर अभी भी चकरा रहा है
दरअसल, ये कोई और नहीं, बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर मधुर भंडारकर हैं। मधुर अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। उन्हें अक्सर फिल्मों को लेकर या फिर कई अन्य मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते देखा जाता है। ऐसे में अब मधुर ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। मधुर ने 'धुरंधर
: द रिवेंज' देखने के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मधुर ने लिखा, 'कल रात मैंने 3 घंटे, 49 मिनट की जबरदस्त फिल्म 'धुरंधर 2' देखी, और मेरा सिर अभी भी चकरा रहा है। यह फिल्म इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे एक बड़े बजट वाले सीक्वल को सफल बनाया जाए। फिल्ममेकर आदित्य धर का विजन हर फ्रेम में बिजली जैसा असरदार है, फिल्म की रफ्तार कहीं नहीं रुकती, और आप एक पल के लिए भी अपनी सांस नहीं रोक पाते।'
रणवीर नेशनल अवॉर्ड के हकदार हैं
मधुर भंडारकर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'पूरी कास्ट ने जबरदस्त काम किया है, लेकिन रणवीर सिंह तो सबसे अलग ही हैं। मेरे पास उनकी तारीफ के लिए शब्द ही नहीं हैं; उनकी परफॉर्मेंस एकदम बेदाग है। वह सिर्फ एक्टिंग नहीं करते; वह पूरी शिद्दत और जुनून के साथ किरदार में ढल जाते हैं। वह बिना किसी शक के नेशनल अवॉर्ड के हकदार हैं। स्पाई यूनिवर्स की दोनों 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' फिल्मों ने भारतीय सिनेमा के लिए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, और आने वाली कई पीढ़ियां दुनिया भर में इन फिल्मों का अध्ययन करेंगी। यह सचमुच एक बेमिसाल मास्टरपीस है। इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई!'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन