Yeh Rishta Kya Kehlata Hai producer Rajan Shahi Open Up On Leap Rumors Know What He Said 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा जनरेशन लीप? शो से होगी अरमान-अभीरा की छुट्टी, राजन शाही ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी, Tv Hindi News - Hindustan
More

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा जनरेशन लीप? शो से होगी अरमान-अभीरा की छुट्टी, राजन शाही ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी

शो को लेकर जो खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, उसे सुनकर फैंस की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। खबरें हैं कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। ऐसे में जाहिर है कि लीप होने से शो की कास्ट में भी बदलाव होंगे। लेकिन अब इस मामले पर खुद राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है।

Thu, 19 March 2026 01:50 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा जनरेशन लीप? शो से होगी अरमान-अभीरा की छुट्टी, राजन शाही ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का फेमस फैमिली शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सालों से दर्शकों का फेवरेट बना है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिलता है। यही नहीं, टीआरपी लिस्ट में भी राजन शाही का ये शो टॉप पर रहता है। इस शो में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को इस शो से बांधे रखा है। लेकिन अब इस शो को लेकर जो खबरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, उसे सुनकर फैंस की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। खबरें हैं कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है। ऐसे में जाहिर है कि लीप होने से शो की कास्ट में भी बदलाव होंगे। खासतौर पर समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह देंगे। लेकिन अब इस मामले पर खुद राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

जनरेशन लीप पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जनरेशन लीप की खबरों के बीच राजन शाही ने इसका पूरा सच बताया है। दरअसल, राजन शाही ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो लीप की खबरों का सच बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'यहां कोई लीप नहीं आने वाला है। यहां तक कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इसको लेकर और इसके बारे में सोचा भी नहीं जा रहा है। थू थू थू, किसी भी तरह की गलत खबरें ना फैलाएं।' राजन के इस पोस्ट ने फैंस को राहत पहुंचाई है। उनकी इस स्टोरी को देखकर कहा जा सकता है कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चौथी पीढ़ी की कहानी अभी लंबी चलने वाली है।

राजन शाही
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'धुरंधर 2' देख चकराया इस डायरेक्टर का दिमाग, रणवीर के लिए कर डाली ये बड़ी डिमांड

आने वाले एपिसोड में होगा महाट्विस्ट

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक अलमारी अभीरा पर गिरने वाली होती है, लेकिन अरमान उसे बचा लेता है। अभीरा कहती है कि अच्छा होता अगर वह गिर जाती, ताकि उसे सबके सामने उसके लिए अपनी नफरत छिपानी न पड़ती। जवाब में, अरमान कहता है, 'तुम्हें लगता है कि मैं तुमसे नफरत करता हूं? मैं तुमसे प्यार करता हूं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:YRKKH में आएगा ट्विस्ट, मेहर के प्लान पर फिरेगा पानी, मायरा को लगेगा झटका

एक-दूसरे के मन में दबी फीलिंग्स आई नजर

यही नहीं शो के एपिसोड की शुरुआत मेहर के अरमान और अभीरा का एक वीडियो देखने से होती है। उनकी लगातार होने वाली तकरार के बावजूद, एक-दूसरे के लिए उनके मन में दबी फीलिंग्स साफ नजर आ रही थीं और यही बात मेहर को सबसे ज्यादा परेशान कर रही थी। उसकी परेशानी को भांपते हुए, कृष ने पूछा कि उसे क्या बात सता रही है। मेहर ने माना कि वह देख सकती है कि अरमान एक बार फिर अभीरा के भावनात्मक रूप से करीब आ रहा है, और वह इसे हर हाल में रोकना चाहती है। शो में और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में दिखा PM मोदी का नोटबंदी वाला भाषण, सामने आए फैंस के रिएक्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।