David Dhawan is impressed With Sunil Grover Acting On The Great Indian Kapil Show When He transforms into Kader Khan so 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर ने हूबहू उतारी कादर खान की नकल, देखकर हक्के-बक्के रह गए डेविड धवन, Tv Hindi News - Hindustan
More

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर ने हूबहू उतारी कादर खान की नकल, देखकर हक्के-बक्के रह गए डेविड धवन

कपिल के शो पर दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन अपने बेटे यानी एक्टर वरुण धवन के साथ बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इस दौरान शो के एक सेगमेंट में, सुनील ग्रोवर ने हमेशा की तरह इस बार भी पूरा माहौल बना दिया। सुनील ने कादर खान का रोल इतने अच्छे से किया कि डेविड भी उनसे इम्प्रेस हो गए।

Thu, 12 March 2026 03:12 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सुनील ग्रोवर ने हूबहू उतारी कादर खान की नकल, देखकर हक्के-बक्के रह गए डेविड धवन

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों अपने कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। नेटफ्लिक्स के शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' का फिनाले जल्द ही आने वाला है। ऐसे में फिनाले से पहले शो का प्रोमो रिलीज किया गया है। इस बार कपिल के शो पर दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन अपने बेटे यानी एक्टर वरुण धवन के साथ बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इस दौरान शो के एक सेगमेंट में, सुनील ग्रोवर ने हमेशा की तरह इस बार भी पूरा माहौल बना दिया। सुनील ने कादर खान का रोल इतने अच्छे से किया कि डेविड भी उनसे इम्प्रेस हो गए।

बेटे संग ऐसा है डेविड धवन का रिश्ता

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4' के अपकमिंग शो का प्रोमो गुरुवार को रिलीज किया गया है। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार भी सुनील ग्रोवर ने हमेशा की तरह ही अपनी कॉमेडी से न सिर्फ ऑडियंस को बल्कि गेस्ट को भी खूब हंसाया। प्रोमो में, कपिल 'घर की मुर्गी दाल बराबर' वाली कहावत का उदाहरण देते हुए पहले डेविड धवन से पूछते हैं कि घर के एक्टर (वरुण) को साइन करना कितना मुश्किल होता है। इस पर डेविड कहते हैं कि मैं जब इसे सीन समझाता हूं तो ये कहता है कि मैं ये क्यों करूं। मैं कहता हूं कि इसलिए क्योंकि मैं कह रहा हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीआरपी लिस्ट में बड़ा उठापटक, अपनी जगह पर आई 'अनुपमा', इस शो का हुआ बुरा हाल

घर पर लुंगू में रहते हैं पापा

इसके बाद वरुण से सवाल करते हुए कपिल शर्मा पूछते हैं, 'एक बात बताओ वरुण आपको दिख रहा है कि आपके पापा दिग्गज एक्टर हैं करियर आपको साफ दिख रहा है सोफे पर बैठा हुआ। इसके बावजूद जब आप बाहर जाकर फिल्म साइन करते हो तो ये आपको घूरते नहीं है डाइनिंग टेबल पर बैठकर।' इस पर वरुण जवाब देते हुए कहते हैं, 'घर पर जो दृश्य था वो ये नहीं कि लेजेंड्री डायरेक्ट। वो लुंगी में बैठे होते थे। अभी जाकर शादी हुई है रोहित की और मेरी तो अभी ये टी-शर्ट पहन लेते हैं।' ये सुनते ही सभी जोरे-जोर से हंसने लगते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कृतिका-गौरव की शादी से कपल का एंट्री वीडियो वायरल, फरहान, युवराज ने किया डांस

कादर खान बने सुनील इम्प्रेस हुए डेविड धवन

इसके बाद एंट्री होती है शो की जानी यानी सुनील ग्रोवर की। सुनील ने कादर खान की फिल्म के एक सीन को रीक्रिएट किया। सुनील जैसे ही वह कहते हैं, 'इधर आओ-इधर आओ,' अर्चना पूरन सिंह हैरानी से कहती हैं, 'हे भगवान।' डेविड भी कहते हैं, 'कादर याद आ गया भाई।' इस वक्त डेविड धवन के फेस पर कादर खान को याद करने को एक्सप्रेशन साफ नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रवि किशन ने बचपन में किया गैर कानूनी काम, बताया- ‘मंदिर से चुराते थे पैसे और…’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।