Ravi Kishan Teases Maamla Legal Hai 2 Plot And Reveals He steal money from temple रवि किशन ने बचपन में किया गैर कानूनी काम, बताया- 'मंदिर से चुराते थे पैसे और बिना टिकट ट्रेन में...', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

रवि किशन ने बचपन में किया गैर कानूनी काम, बताया- 'मंदिर से चुराते थे पैसे और बिना टिकट ट्रेन में...'

रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स में गिने जाते हैं। इन दिनों रवि किशन अपनी कोर्टरूम कॉमेडी वेब सीरीज 'मामला लीगल है' को लेकर सुर्खियों में बने हैं। हाल ही में 'मामला लीगल है' के दूसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।

Thu, 12 March 2026 11:04 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
रवि किशन ने बचपन में किया गैर कानूनी काम, बताया- 'मंदिर से चुराते थे पैसे और बिना टिकट ट्रेन में...'

भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन आज उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। अपने करियर में रवि किशन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के हाई पेड एक्टर्स में गिने जाते हैं। इन दिनों रवि किशन अपनी कोर्टरूम कॉमेडी वेब सीरीज 'मामला लीगल है' को लेकर सुर्खियों में बने हैं। हाल ही में 'मामला लीगल है' के दूसरे सीजन का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जो काफी चर्चा में बना है। इस मौके पर एक्टर ने वेब सीरीज के साथ-साथ अपने बचपन के कई मजेदार किस्से भी शेयर किया।

जज की कुर्सी पाने के करीब वी.डी. त्यागी

'मामला लीगल है' सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया। इसमें दिखाया गया कि वी.डी. त्यागी (रवि किशन का रोल) आखिरकार जज की कुर्सी पाने के करीब हैं। शो के बारे में बात करते हुए, रवि किशन ने कहा, 'मामला लीगल है सीजन 2 में वी.डी. त्यागी के तौर पर वापस आना एक बहुत ही क्रेजी, बहुत प्यारे कोर्टरूम में घर आने जैसा है। पहले सीजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, और एक्टर के तौर पर, हम ऐसे रोल का सपना देखते हैं जो लोगों के साथ रहें, और त्यागी मेरे लिए वैसे ही बन गए हैं। मामला लीगल है के सीजन 2 के साथ, ह्यूमर और भी रिच है और रिश्ते और गहरे हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कृतिका कामरा के होने वाले पति है फेमस क्रिकेट होस्ट, दिखने में हैं बेहद हैंडसम

ऑडियंस खुद को इस कहानी से जोड़ेंगे

रवि किशन ने आगे कहा, 'ऑडियंस को इस दुनिया की उथल-पुथल और कॉमेडी में ज्यादा ईमानदारी, अपनापन और इमोशन मिलेगा। यह पोशम पा पिक्चर्स और नेटफ्लिक्स के बीच सबसे अच्छे कोलेबोरेशन में से एक है, और मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस इस नए चैप्टर में अपनी रोजमर्रा की लड़ाइयों और जीवन के ठहराव को इसमें देख पाएगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं ईशान किशन की लेडी लव अदिति हुंडिया? करती हैं ये बिजनेस

मंदिर से चुराते थे पैसे, बिना टिकट किया सफर

इस दौरान रवि किशन ने ये भी बताया कि वो उन्होंने बचपन में कुछ गैरकानूनी काम किया है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि वो बचपन में बहुत शरारती थे। और कभी-कभी हनुमान मंदिर से पैसे चुरा लिया करते थे। दरअसल, जो लोग भगवान की मूर्ति के पीछे सिक्के चिपका दिया करते थे उन्हें रवि निकाल लेते थे। उन्हें लगता था कि वो उनके लिए ही रखे गए हैं, लेकिन जब वो बड़े हुए तब उन्हें एहसास हुआ कि ये गलत था। यही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती दिनों में वह कई बार ट्रेन और बस में बिना टिकट यात्रा भी कर चुके हैं। लेकिन समय के साथ उन्हें समझ आया कि कानून तोड़ना सही नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुनमुन दत्ता का दावा, कुछ भारतीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन को कर रहे ‘बर्बाद’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।