Top 10 Hindi TV Serial TRP report Week 9 Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 And Anupamaa On Top 2 Know Naagin 7 no See ful TV TRP Week 9: टीआरपी लिस्ट में बड़ा उठापटक, अपनी जगह पर आई 'अनुपमा', इस शो का हुआ बुरा हाल
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTV TRP Week 9: टीआरपी लिस्ट में बड़ा उठापटक, अपनी जगह पर आई 'अनुपमा', इस शो का हुआ बुरा हाल

TV TRP Week 9: टीआरपी लिस्ट में बड़ा उठापटक, अपनी जगह पर आई 'अनुपमा', इस शो का हुआ बुरा हाल

बार्क इंडिया ने साल 2026 के 9वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिला रहा है।

Priti KushwahaThu, 12 March 2026 01:11 PM
1/11

टीआरपी लिस्ट में हुआ बड़ा बदलाव

TV TRP Week 9, 2026: टीवी लवर्स हमेशा ही टीआरपी रिपोर्ट को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। हमेशा ही तरह इस बार भी फैंस को टीआरपी का बेसब्री से इंतजार था। ऐसा हो भी क्यों न फैंस जानना चाहते हैं कि उनका फेवरेट शो किस नंबर पर है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 9वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उथल-पुथल देखने को मिला रहा है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस वीक पहले नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।  ऐसे में ये सीरियल 2.1 रेटिंग के साथ  नंबर 1 पर है।

3/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 9 में इस शो फिर से ऊपर आ गया है और दूसरे नंबर पर है। इस वीक 'अनुपमा' को 1.9 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

4/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने पिछले हफ्ते अनुपमा को भी मात दे दी थी। ये शो इस वीक तीसरे नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.7 रेटिंग हासिल हुई है।

5/11

उड़ने की आशा

'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह मात्र 1.6 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को चौथे नंबर पर है।

6/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' को इस सप्ताह 1.6 टीआरपी मिली है।

7/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। सीरियल ने 1.6 रेटिंग हासिल की है।

8/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते फिर से नीचे आ गया। ये शो सीधा सातवें नंबर पर आ गया है। सीरियल ने 1.6 रेटिंग हासिल की है।

9/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' एक चुलबुली और साधारण गांव की लड़की की लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। ये शो टीआरपी में बेहतरीन परफॉर्म करते हुए आठवें नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.5 रेटिंग हासिल हुई है।

10/11

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी शो लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की दीवानगी ऐसी है कि दर्शक न सिर्फ इसकी हानी बल्कि इनके किरदारों को भी खूब पसंद करते हैं। सीरियल को इस सप्ताह 1.5 रेटिंग हासिल हुई है।

11/11

लाफ्टर शेफ 3

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में टीवी के कई जाने माने स्टार बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। ये शो भी इस लिस्ट में शामिल है। इस वीक ये शो आखिरी नंबर पर है। सीरियल को इस सप्ताह 1.4 रेटिंग हासिल हुई है।