कृतिका कामरा-गौरव कपूर की शादी से कपल का एंट्री वीडियो वायरल, फरहान अख्तर, युवराज सिंह ने किया झूमकर डांस
गौरव और कृतिका ने कल यानी 11 मार्च को रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक के कई स्टार्स कपल की शादी में शामिल हुए। वहीं, अब शादी के कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

एक्ट्रेस कृतिका कामरा और फेमस क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर फाइनली एक-दूसरे के हो चुके हैं। फैंस लंबे वक्त से इनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में गौरव और कृतिका ने कल यानी 11 मार्च को रजिस्टर्ड मैरिज की है। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक के कई स्टार्स कपल की शादी में शामिल हुए। वहीं, अब शादी के कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब कृतिका और गौरव की शादी से कपल का एंट्री वीडियो सामने आया है। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
स्टार्स और खिलाड़ियों ने किया डांस
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने 11 मार्च को बांद्रा में अपने घर पर एक छोटी सी सेरेमनी में ऑफिशियली शादी कर ली। कपल ने एक प्राइवेट रजिस्ट्रार वेडिंग के दौरान शादी की कसमें खाएं, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं, अब सामने आए कपल के एंट्री वीडियो में गौरव के दोस्त, जैसे फरहान अख्तर, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग एक इंग्लिश गाने पर डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। सभी मस्ती से झूमते हुए आगे बढ़ते हैं वहीं, पीछे से कपल भी अपने दोस्तों के इस ग्रुप को फॉलो करते और झूमते हुए आगे आते नजर आए। जबकि मलाइका अरोड़ा इस पल को अपने फोन में कैप्चर करती दिखीं। वीडियो यहां देखें:
कपल ने ब्राइडमेड्स संग दिया पोज
वीडियो के साथ एक और फोटो भी सामने आई है, जिसमें गौरव और कृतिका एक्ट्रेस की ब्राइडमेड्स के साथ पोज देते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में अन्या सिंह, सोहा अली खान और पूजा गोर शामिल जैसे कई लोग शामिल हैं। सभी सेम कलर की साड़ी पहने नजर आ रहे हैं। पकल ने ग्रैंड वेडिंग के बजाय एक सिंपल और मीनिंगफुल सेलिब्रेशन को चुना।
शादी में दिखे बेहद खूबसूरत
इस खास मौके पर, कृतिका ने एक बेहद खूबसूरत लाल चंदेरी साड़ी पहनी थी। वहीं, गौरव ने मशहूर डिजाइनर राघवेंद्र राठौर के डिजाइन किए हुए शानदार आइवरी और गोल्ड रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में शाम की खूबसूरती को और बढ़ाया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और स्पोर्ट्स जगत के दोस्त इस मौके को मनाने के लिए कपल के परिवारों में शामिल हुए, जिससे यह गैदरिंग बहुत करीबी और खुशनुमा बन गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन