Bigg Boss 19 Ashnoor Kaur House Tour people says she richer than Tanya Mittal अशनूर कौर का घर देख चौंके लोग, बोले- ये तो तान्या मित्तल से भी ज्यादा अमीर निकली, Tv Hindi News - Hindustan
More

अशनूर कौर का घर देख चौंके लोग, बोले- ये तो तान्या मित्तल से भी ज्यादा अमीर निकली

Ashnoor Kaur: तान्या मित्तल के बाद अब ‘बिग बॉस 19’ की अशनूर कौर ने अपने घर की झलक दिखाई है। उनके घर में इस्तेमाल की गई एडवांस टेक्नोलॉजी को देख लोग दंग रह गए हैं।

Wed, 31 Dec 2025 04:12 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
अशनूर कौर का घर देख चौंके लोग, बोले- ये तो तान्या मित्तल से भी ज्यादा अमीर निकली

‘बिग बॉस 19’ की अशनूर कौर पिछले 16 सालों से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने अपने दम पर मुंबई में घर लिया है और अब उन्होंने उस घर की झलक दिखाई है। अशनूर के घर में एडवांस टेक्नोलॉजी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल हुआ है जिसकी वजह से लोग ये कह रहे हैं कि वह तान्या मित्तल से भी ज्यादा अमीर लग रही हैं। आइए आपको उनके घर की तस्वीरें दिखाते हैं।

पेंटिंग

अशनूर ने नयनदीप रक्षित को बताया कि ये गोल्डन टेंपल की पेंटिंग है और रोज सुबह शब्द से होती है। उन्होंने ये भी बताया कि वह पिछले 10 साल से नय साल की शुरुआत बाबाजी के आशीर्वाद से करती हैं। वह अपने परिवार के साथ तखत सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ जाती हैं और वहीं अपना न्यू ईयर मनाती हैं।

बार

अशनूर ने बताया कि उनके घर में छोटा-सा बार भी है। हालांकि, न वो और न उनके पापा ड्रिंक करते हैं। ये बार सिर्फ मेहमानों की खातिरदारी के लिए है।

हाईटेक

उन्होंने अपने घर में लगीं हाईटेक चीजें भी दिखाईं। उन्होंने बताया कि उनके घर की सारी लाइट्स और पर्दाें को एलेक्सा से कंट्रोल किया जाता है। इसके अलावा उनकी फ्रीज भी काफी एडवांस टेक्नोलॉजी वाली है।

अशनूर का कमरा

जहां अशनूर का पूरा घर उनकी मम्मा ने डिजाइन किया है, वहीं उनका कमरा उन्होंने खुद डिजाइन किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें वाइट कलर बहुत पसंद है और जब उनका मूड खराब होता है तब वह अपनी बालकनी में खड़े होकर बाहर देखती रहती हैं और अपने पसंद के गाने सुनती हैं।

रीडिंग एरिया

ये अशनूर का रीडिंग एरिया है। उन्हें पढ़ना बहुत पसंद है और वह अक्सर यहीं बैठकर किताबें पढ़ती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Photos: तान्या मित्तल का एक रूम नहीं, पूरा फ्लोर है, वीडियो देख लोग बोले- लेकिन…
ये भी पढ़ें:सच में अमीर निकलीं तान्या? किचन में मिली लिफ्ट, रूम के बाहर का नजारा देख चौंके
ये भी पढ़ें:तान्या का दावा-मिल रहे फिल्म्स और सीरीज के ऑफर, बोलीं-मैं किसी की भी पार्टी में…

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।