Tanya Mittal said she is getting Film and Series offers will decide what to do after discussing it with family तान्या का दावा- मिल रहे फिल्म्स और सीरीज के ऑफर, बोलीं- मैं किसी की भी पार्टी…, Tv Hindi News - Hindustan
More

तान्या का दावा- मिल रहे फिल्म्स और सीरीज के ऑफर, बोलीं- मैं किसी की भी पार्टी…

Tanya Mittal Future: तान्या मित्तल ने बताया कि ‘बिग बॉस 19’ से निकलने के बाद उन्हें कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। इस वक्त उनके पास फिल्मों, वेब सीरीज और एड्स के कई ऑफर्स हैं।

Tue, 23 Dec 2025 09:55 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
तान्या का दावा- मिल रहे फिल्म्स और सीरीज के ऑफर, बोलीं- मैं किसी की भी पार्टी…

तान्या मित्तल अब एक्टर बन गई हैं। ‘बिग बॉस 19’ से निकलने के बाद उन्होंने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। कुछ एड्स शूट किए। ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी एन्जॉय की। वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया और अब अपने परिवार के पास पहुंच गई हैं। उन्होंने लोगों को अपने परिवार से मिलवाया। अपना घर दिखाया और अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया।

तान्या मित्तल

फ्यूचर प्रोजेक्ट्स

तान्या मित्तल ने न्यूज पिंच को दिए इंटरव्यू में कहा, “अभी ऑफर्स तो आ गए हैं, फिल्म्स के, वेब सीरीज के, एड्स के। ऑफर्स तो मेरे पास बहुत सारे हैं, लेकिन…मैं किसी की पार्टी भी अटेंड नहीं कर रही थी वहां पर क्योंकि मुझे अपनी फैमिली से मिलना था। अब फैमिली से बात करूंगी और जो भी चीज मेरे भाई, मामी जी और मम्मी तय करेंगे वही होगा। हमारे यहां यही होता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Photos: तान्या मित्तल का एक रूम नहीं, पूरा फ्लोर है, वीडियो देख लोग बोले- लेकिन…
बिग बॉस 19

को-कंटेस्टेंट्स के बारे में बोलीं तान्या

तान्या बोलीं, “मुझे लगता है कि मैंने उन्हें जरूरत से ज्यादा फुटेज दे दी। अगर मैं उन्हें इतनी फुटेज नहीं देती तो ये हैशटैग्स नहीं बनते। मैं अपना बेस्ट देकर आ गई हूं जिसको जो हैशटैग बनाना है बनाए। देखिए हैशटैग भी एक जर्नी है। अमान्या भी एक जर्नी है। जब अमाल आया था तब वो डिप्रेशन में था। मैंने जब उसको राजा वाली कहानी सुनाई तो उसने बहुत अच्छा कैप्टेंसी टास्क खेला और वो जीत गया। फरहाना भी अकेली थी तब मैंने उसके लिए लड़ाई लड़ी और उसने आगे चलकर अच्छा किया। तो मैंने सबके लिए अच्छा ही किया है और मेरे दिल में हमेशा इनके सबके लिए, जो 17 कंटेस्टेंट्स हैं, उनके लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर हमेशा रहेगा।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।