Bigg Boss 19 Tanya Mittal gwalior house tour kitchen lift and spa सच में अमीर निकलीं तान्या मित्तल? किचन में मिली लिफ्ट, रूम के बाहर का नजारा देख चौंके लोग, Tv Hindi News - Hindustan
More

सच में अमीर निकलीं तान्या मित्तल? किचन में मिली लिफ्ट, रूम के बाहर का नजारा देख चौंके लोग

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल के घर के वीडियोज लोगों को हैरान कर रहे हैं। आइए बताते हैं कि उनके घर में क्या क्या है।

Fri, 19 Dec 2025 07:57 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
सच में अमीर निकलीं तान्या मित्तल? किचन में मिली लिफ्ट, रूम के बाहर का नजारा देख चौंके लोग

तान्या मित्तल के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल ने बहुत सारे दावे किए थे। उन्होंने अपनी अमीरी की ऐसी-ऐसी कहानियां सुनाई थीं कि लोगों काे हजम नहीं हो रही थीं। ऐसे में अब ‘बिग बॉस’ से बाहर निकलने के बाद वह वीडियोज पोस्ट कर अपने दावों को सही साबित कर रही हैं। इन वीडियोज को देख लोग दंग रह गए हैं।

किचन में मिली लिफ्ट

ये वीडियोज तान्या ने नहीं बनाए हैं, ये वीडियोज न्यूज पिंच ने बनाए हैं। उन्होंने तान्या के घर का दौरा किया और वहां के लोगों से तान्या के दावों का सच पूछा। सामने आए एक वीडियो में पहले बिग बॉस की क्लिप दिखाई गई जिसमें तान्या घरवालों को अपने किचन में लगे लिफ्ट के बारे में बता रही थीं। इसके बाद तान्या के घर की लिफ्ट दिखाई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तान्या मित्तल के साथ लिंकअप से परेशान हुए अमाल मलिक, बोले- अगर शो में कुछ…
ये भी पढ़ें:BB19: तान्या मित्तल का पहला ऐड देखा? पब्लिक बोली- नहीं होगा तुझसे बहन

तान्या के लिए स्पेशल स्पा

दूसरे फ्लोर पर वॉटर फाउंटेन देख लोग चौंक गए। तान्या के परिवार के सदस्य ने बताया कि इस फ्लोर पर स्पा है इसलिए इस फ्लोर पर वॉटर फाउंटेन है। ये स्पा तान्या के रूम के बाहर बना हुआ है।

‘पूरी कॉलोनी ही हमारी है’

तान्या की मामी से पूछा गया कि आपके घर कितने हैं? पार्टी अलग घर में हो रही है। मुलाकात अलग घर में हो रही है। इस पर तान्या के परिवार के सदस्य ने कहा, “पूरी कॉलोनी ही हमारी है। मेरे पति ने ही कॉलोनी बनाई है तो इसका बहुत सारा हिस्सा हमारा ही है।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।