Bigg Boss 19 Tanya Mittal House Tour Kitchen Lift Spa painting floor Photos: तान्या मित्तल का एक रूम नहीं, पूरा फ्लोर है, वीडियो देख लोग बोले- लेकिन…, Tv Hindi News - Hindustan
More

Photos: तान्या मित्तल का एक रूम नहीं, पूरा फ्लोर है, वीडियो देख लोग बोले- लेकिन…

Bigg Boss 19 Tanya Mittal: ‘बिग बॉस 19’ की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनके घर का वीडियो बाहर आया है। उन्होंने बताया कि उनका एक कमरा नहीं, उनका एक पूरा फ्लोर है। 

Tue, 23 Dec 2025 07:55 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
Photos: तान्या मित्तल का एक रूम नहीं, पूरा फ्लोर है, वीडियो देख लोग बोले- लेकिन…

‘बिग बॉस 19’ से फेम हासिल करने वालीं बिजनेसवूमेन तान्या मित्तल ने लोगों को अपने परिवार से मिलवाया। उन्होंने लोगों को अपना घर भी दिखाया। लोग ये देखकर दंग रह गए कि तान्या का खुदका सिर्फ एक रूम नहीं है, बल्कि एक पूरा फ्लोर है। आइए आपको 7 तस्वीरों में उनका फ्लोर और उसकी खास चीजें के दिखाते हैं और उसके बारे में बताते हैं।

तान्या मित्तल का जिम

तान्या मित्तल का जिम

न्यूज पिंच ने दिखाया कि तान्या के फ्लोर की शुरुआत जिम से होती है। तान्या ने बताया कि ये उनका पर्सनल जिम है। हालांकि, वह जिम करती नहीं हैं।

स्पा

तान्या का स्पा

जिम के बाद एक हॉल है। तान्या ने बताया कि इसी हॉल में प्रोजेक्टर लगाकर उनका परिवार ‘बिग बॉस’ देखा करता था। फिर फाउंनटेन दिखाया गया जिसे तान्या के स्पा के लिए बनवाया गया है।

तान्या की पेंटिंग

तान्या की पेंटिंग

तान्या ने बताया कि हॉल में लगी इस पेंटिंग में वह खुद हैं और ये पेंटिंग उन्होंने खुद बनाई है।

तान्या की फेमस किचन लिफ्ट

तान्या की फेमस किचन लिफ्ट

तान्या ने हॉल में लगी लिफ्ट भी दिखाई। उनका भाई ने बताया कि ये लिफ्ट किचन के बाहर लगी है और इसी लिफ्ट से हर फ्लोर पर खाना जाता है ताकि किसी को परेशानी न हो और खाना ठंडा न हो। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने ये लिफ्ट साल 2013 के आस-पास लगवाई थी। इसके अलावा तान्या ने अपने एंटिक फैंस भी दिखाए।

एंटिक फैंस

लोगों ने पूछे सवाल

वीडियो देखने के बाद कुछ लोग तान्या की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग पूछ रहे हैं कि तान्या ने अपनी फैक्ट्री और अपनी साड़ियों का फ्लोर नहीं दिखाया। इतना ही नहीं, कुछ लोग ये भी पूछ रहे हैं कि तान्या के वीडियो में उनके दादा-दादी तरफ का एक भी सदस्य क्यों नहीं है और उनके पापा कहां हैं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी है ये सीरीज? पत्नी ने दायर की याचिका, कल होगी सुनवाई
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर है ये चाइनीज लव स्टोरी, 8.6 है इस रोमांटिक सीरीज की IMDb रेटिंग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।