'बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में है', राजीव आतिया 10 लाख रुपये में बेच रहे एक LPG सिलेंडर
कमर्शियल गैस की किल्लत और पैसे बढ़ने की वजह से कई रेस्टोरेंट तक में ताला लग गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग ज्यादा कीमत देकर ब्लैक में भी गैर खरीदने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अब गैस की किल्लत के बीच बिग बॉस 15 फेम राजीव अदातिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण सप्लाई में आई कमी की वजह से हाल ही में LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ गई हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारत में सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कमर्शियल गैस की किल्लत और पैसे बढ़ने की वजह से कई रेस्टोरेंट तक में ताला लग गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोग ज्यादा कीमत देकर ब्लैक में भी गैर खरीदने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अब गैस की किल्लत के बीच बिग बॉस 15 फेम राजीव अदातिया का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस पोस्ट में राजीव एक सिलेंडर का टैंक 10 लाख रुपये में बेच रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
राजीव की तस्वीर चर्चा में
दरअसल, राजीव अदातिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। उन्होंने सड़क किनारे कई सारे सिलेंडर से लदी हुई एक गाड़ी के साथ पोज देते हुए फोटो क्लिक कराई है। इस दौरान राजीव ब्लू डेनिम जीन्स के साथ ग्रे टी-शर्ट और काला चश्मा लगाए बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
राजीव ने शुरू किया नया काम
राजीव ने अपनी इस तस्वीर के साथ एक मजाकिया कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मैंने तय कर लिया है कि इस समय बॉलीवुड से ज्यादा पैसा गैस बेचने में है! 1 गैस टैंक 10 लाख का!!!! मुझे रोजाना जितनी कमाई होती है, उससे तो यह कहीं बेहतर है! सोने की खान!!' इस कैप्शन के साथ राजीव ने कई सारी हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है।
स्टार्स ने किए जमकर कमेंट
राजीव अदातिया की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर नेटिजन्स हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। यही नहीं इस पोस्ट पर स्टार्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए, अली गोनी ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, 'क्या हरा वाला मिलेगा?' वहीं, टीना दत्ता ने लिखा, 'बहुत बढ़िया।' जरीन खान और ऋचा शर्मा समेत कई मशहूर हस्तियों को भी राजीव का यह मजेदार अंदाज खूब पसंद आया। कुछ फैंस ने तो मज़ाक में ही 'बिग बॉस 15' के इस कंटेस्टेंट से अपने घरों पर भी कुछ सिलेंडर भेजने की गुजारिश कर डाली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन