Swara Bhasker Bash On The Kerala Story 2 Movie Is portrays Muslims as monsters 'द केरल स्टोरी 2' पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- 'फिल्म में मुसलमानों को दिखाया गया राक्षस और हिंदू महिलाओं को सीधा', Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'द केरल स्टोरी 2' पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- 'फिल्म में मुसलमानों को दिखाया गया राक्षस और हिंदू महिलाओं को सीधा'

स्वरा भास्कर ने हाल ही में दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड पर रिएक्ट किया था। उन्होंने तरुण खाटिक की मौत पर मुस्लिम समुदाय का पक्ष लेते हुए गुस्सा निकाला था। वहीं, अब स्वरा ने फिल्म 'केरल स्टोरी-2' पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Fri, 13 March 2026 11:14 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'द केरल स्टोरी 2' पर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- 'फिल्म में मुसलमानों को दिखाया गया राक्षस और हिंदू महिलाओं को सीधा'

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर स्वरा को हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते देखा जाता है। कई बार उन्हें अपने इन्हीं बेबाक बयानों की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब एक बार फिर से स्वरा अपनी एक पोस्ट को लेकर खबरों में आई हैं। इस बार उन्होंने हालिया रिलीज फिल्म 'केरल स्टोरी-2' पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

'केरल स्टोरी-2' पर भड़कीं स्वरा

स्वरा भास्कर ने हाल ही में दिल्ली के उत्तम नगर हत्याकांड पर रिएक्ट किया था। उन्होंने तरुण खाटिक की मौत पर मुस्लिम समुदाय का पक्ष लेते हुए गुस्सा निकाला था। वहीं, अब स्वरा ने फिल्म 'केरल स्टोरी-2' पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। स्वरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए सिर्फ एक समुदाय के प्रति नकारात्मकता फैलाई जा रही है। एक्ट्रेस ने स्टोरीज पर फिल्म 'केरल स्टोरी-2' का पोस्टर शेयर किया और एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, 'अगर आपने द केरल स्टोरी 2 फिल्म या फिर इसका ट्रेलर देखा है, तो आपको पता होगा कि इस फिल्म के जरिए मुसलमानों को राक्षस दिखाया गया है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:' मुझे मेरे पैसे...', गौरव खन्ना ने बताया 'बिग बॉस 19' के प्राइज मनी का सच
द केरल स्टोरी 2

हिंदू महिलाओं को ऐसे दिखाया गया है कि जैसे वे बहुत सीधी हैं

उन्होंने कहा कि 'केरल स्टोरी-2' के ट्रेलर को देखकर साफ पता चल रहा है कि मूवी आपको भले ही समझ नहीं आती, लेकिन इसमें हिंदू महिलाओं को ऐसे दिखाया गया कि वो जैसे बहुत ज्यादा समझदार है। स्वरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'फिल्म में हिंदू महिलाओं को ऐसे दिखाया गया है कि जैसे वे बहुत सीधी हैं और उन्हें आसानी से इंप्रेस किया जा सकता है। साथ ही, उन्हें अपनी ही गलतियों से बचाने के लिए किसी की सुरक्षा की जरूरत है।' स्वरा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोहेल से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिख दी ये बात
द केरल स्टोरी 2
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज बड़जात्या की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, देखें तस्वीरे

'द केरल स्टोरी' का कमाल

वहीं अगर साल 2023 में आई 'द केरल स्टोरी' की बात करें तो इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बालानी, सिद्धि इदनानी ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म को 15 से 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था और कमाई हुई थी 300 करोड़ से ज्यादा। विवादों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। हालांकि, फिल्म का दूसरा पार्ट वैसा कमाल करता नहीं दिख रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।