सोहेल से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'चढ़दी काला', जानें- क्या है इसका मतलब
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में एक ग्रैंड शादी की थी। हालांकि, पिछले साल से ही उनकी शादी में दिक्कतों की अफवाहें चल रही थीं। ये अटकलें तब और बढ़ गईं जब हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोहेल के साथ की कई तस्वीरें और वीडियो हटा दिए थे।

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। जयपुर में भव्य शादी के लगभग तीन साल बाद हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने आधिकारिक तौर पर अपना तलाक ले लिया है। इस खबर ने हंसिका को फैंस को काफी निराश किया। दोनों के इस फैसले को मुंबई के बांद्रा परिवार न्यायालय ने दोनों को तलाक की मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब तलाक के कुछ दिनों बाद, एक्ट्रेस हंसिका ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
तलाक के बाद हंसिका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
दरअसल, सोहेल कथूरिया से तलाक के कुछ दिनों बाद हंसिका मोटवानी ने पोस्ट शेयर किया है। हंसिका ने गुरुवार शाम को अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा था, "हमेशा चढ़दी कला में।" जिन लोगों को नहीं पता, उनके लिए बता दें कि 'चढ़दी कला' एक सिख अवधारणा है, जिसका मतलब है हमेशा आशावादी, मजबूत और ऊंचे हौसले वाली स्थिति में रहना, भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों। इस पोस्ट से साफ है कि हंसिका भले ही इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रही हैं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

हंसिका और सोहेल के तलाक के बारे में
हंसिका मोटवानी और सोहेल खतूरिया ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में एक ग्रैंड शादी की थी। हालांकि, पिछले साल से ही उनकी शादी में दिक्कतों की अफवाहें चल रही थीं। ये अटकलें तब और बढ़ गईं जब हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सोहेल के साथ की कई तस्वीरें और वीडियो हटा दिए थे। हालांकि, उस समय उन्होंने इस पर सार्वजनिक रूप से कोई कमेंट नहीं किया था।बताया जाता है कि दोनों जुलाई 2024 से अलग रह रहे थे, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से शादी खत्म करने का फैसला किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन