सूरज बड़जात्या की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, सलमान खान, से लेकर आमिर खान तक शामिल हुए ये सितारे
पार्टी में सूरज के 'प्रेम' यानी उनके खास दोस्त सलमान खान भी रिसेप्शन में पहुंचे। इनके अलावा रानी मुखर्जी, रेखा जैसे कई स्टार्स इस पार्टी में शामिल हुए और सभी ने डायरेक्टर की बेटी-दामाद को आशीर्वाद दिया। यह वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में 12 मार्च को रखा गया था।

'हम साथ साथ हैं', 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' जैसी आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले सूरज बड़जात्या के घर में इस वक्त जश्न का माहौल है। सूरज की बेटी ईशा बड़जात्या का वेडिंग रिसेप्शन बीते रोज रहा। इस वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। इस पार्टी में सूरज के 'प्रेम' यानी उनके खास दोस्त सलमान खान भी रिसेप्शन में पहुंचे। इनके अलावा रानी मुखर्जी, रेखा जैसे कई स्टार्स इस पार्टी में शामिल हुए और सभी ने डायरेक्टर की बेटी-दामाद को आशीर्वाद दिया। यह वेडिंग रिसेप्शन मुंबई में 12 मार्च को रखा गया था। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
अपने सिग्नेचर अंदाज में दिखीं रेखा
रेखा अपने सिग्नेचर और शानदार अंदाज में इस पार्टी में पहुंची। उन्होंने ग्रीन, सुनहरे और बेज रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो हमेशा की तरह ही बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। रेखा ने वहां मौजूद फोटोग्राफरों को जमकर पोज भी दिए।
कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे सलमान
सलमान खान ने भी कड़ी सुरक्षा के बीच इस पार्टी में शानदार एंट्री की। एक्टर रॉयल ब्लू शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और ट्राउजर में बहुत हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक टाई और मैचिंग जूतों के साथ अपना लुक पूरा किया और पैपराजी को पोज दिए।
बेटे जुनैद के संग पहुंचे आमिर खान
आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए। बाप-बेटे की इस जोड़ी ने पार्टी में खुशी-खुशी कैमरों के सामने पोज दिया। इस मौके के लिए, आमिर ने एक डार्क सूट के साथ ब्लू शर्ट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ट्राउजर पहना था। वहीं, जुनैद ने पारंपरिक लुक चुना और गहरे नीले रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहना।
रानी मुखर्जी भी हुईं शामिल
इस पार्टी में रानी मुखर्जी ने भी शिरकत की। ईशा बड़जात्या की वेडिंग रिसेप्शन के लिए एक्ट्रेस ने व्हाइट और डार्क ग्रीन कलर का सूट पहना था। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
पिता संग पहुंचे विकी कौशल
फिल्म इंडस्ट्री की कई और जानी-मानी हस्तियां भी इस इवेंट में नजर आईं, जिनमें विकी कौशल भी शामिल थे। विकी इस रिसेप्शन पार्टी में अपने पिता श्याम कौशल के साथ में आए थे। विकी बेज रंग के सूट में बहुत स्मार्ट लग रहे थे।
ये सितारे भी हुए शामिल
तब्बू, राजकुमार हिरानी, सोनू सूद, सुप्रिया पाठक, इम्तियाज़ अली, उदित नारायण, सिद्धांत चतुर्वेदी, सोनाली बेंद्रे, शरवरी, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन, बोमन ईरानी, सनी देओल, शान, बोनी कपूर और दिलीप जोशी जैसी कई और मशहूर हस्तियां भी इस जश्न में शामिल होती नजर आईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन