Are Harshad Chopda Jennifer Winget Shweta Tiwari Ronit Roy Return as lead roles in the upcoming series on Star Plus टीवी पर लौटने वाली है आपकी पसंदीदा जोड़ी, अगले शो के लिए इन स्टार्स के नाम पर चर्चा हुई तेज, Tv Hindi News - Hindustan
More

टीवी पर लौटने वाली है आपकी पसंदीदा जोड़ी, अगले शो के लिए इन स्टार्स के नाम पर चर्चा हुई तेज

स्टार प्लस पर जल्द ही दर्शकों के कुछ बेहद खास और बड़ा सरप्राइज होगा। चैनल जल्द ही एक बिल्कुल नया फिक्शन शो लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एसे में शो को लेकर चर्चाएं लगातार तेजी होती जा रही हैं।

Fri, 15 May 2026 03:01 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
टीवी पर लौटने वाली है आपकी पसंदीदा जोड़ी, अगले शो के लिए इन स्टार्स के नाम पर चर्चा हुई तेज

स्टार प्लस इन दिनों अपने नए फिक्शन शो को लेकर खबरों में बना हुआ है। स्टार प्लस पर जल्द ही दर्शकों के कुछ बेहद खास और बड़ा सरप्राइज होगा। चैनल जल्द ही एक बिल्कुल नया फिक्शन शो लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। एसे में शो को लेकर चर्चाएं लगातार तेजी होती जा रही हैं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर भी अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। खास बात ये है कि शो की स्टार कास्ट को लेकर टीवी इंडस्ट्री में हलचल मची हुई है और दर्शक भी इसे लेकर काफी एक्साइटिड हैं।

क्या फिर से साथ नजर आएगी ये जोड़ी?

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टार प्लस के नए मिस्ट्री प्रोजेक्ट को लेकर का नाम जब से सामने आया है, लोगों ने इसके साथ कुछ बड़े टेलीविजन शोज के नाम जोड़ने शुरू कर दिए। ध्यान खींचने वाले नामों में हर्षद चोपड़ा, जेनिफर विंगेट और श्वेता तिवारी और रोनित रॉय की मशहूर जोड़ी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT पर साउथ की 7 फिल्में-सीरीज हुईं रिलीज, वीकेंड के लिए सेव कर लें लिस्ट

इस शोज में कर चुके काम

हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट टीवी के हिट शो 'बेपनाह' में नजर आ चुके हैं। वहीं, श्वेता तिवारी और रोनित रॉय को 'कसौटी जिंदगी की' में देखा गया था। इन दोनों सीरियल्स को काफी पसंद किया था। यही नहीं, टीआरपी में भी ये दोनों शोज काफी हिट रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज कपूर ने दीपिका को नहीं बनने दिया था अपनी हीरोइन, इस वजह से किया था रिजेक्ट

क्या थी कहानी

'कसौटी जिंदगी की' (2001-2008) अनुराग बसु प्रेरणा शर्मा की एक क्लासिक प्रेम कहानी है, जिन्हें कोमोलिका की साजिशों और किस्मत की वजह से बार-बार अलग होना पड़ता है। यह शो उनके प्यार, त्याग, और मिस्टर बजाज के साथ प्रेरणा के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमता है। प्रेरणा का रोल श्वेता तिवारी, अनुराग के किरदार में सेजैन खान, कोमोलिका के रोल में उर्वशी ढोलकिया और रोनित रॉय ने मिस्टर बजाज का रोल निभाया था। बता दें कि बाद में अनुराग का रोल हितेन तेजवानी ने निभाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं थम ही 'भूत बंगला' की रफ्तार, हर दिन देर रही 'धुरंधर 2' को टक्कर, जानें टोटल

रोमांटिक थ्रिलर थी 'बेहपनाह'

'बेपनाह' (2018) एक रोमांटिक थ्रिलर सीरियल है, जो आदित्य हुड्डा (हर्षद चोपड़ा) और जोया सिद्दीकी (जेनिफर विंगेट) की कहानी है। उनके जीवनसाथी, पूजा और यश, एक सड़क हादसे में एक साथ मृत पाए जाते हैं, जिससे उन्हें पता चलता है कि उनका अफेयर चल रहा था। इस धोखे और मौत के बाद आदित्य और जोया की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वे अनजाने में करीब आ जाते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।