Ramayana Mata Sita Dipika Chikhlia got rejected by Raj kapoor in ram teri ganga maili राज कपूर ने दीपिका चिखलिया को नहीं बनने दिया था अपनी हीरोइन, इस वजह से किया था रिजेक्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

राज कपूर ने दीपिका चिखलिया को नहीं बनने दिया था अपनी हीरोइन, इस वजह से किया था रिजेक्ट

आज भी ज्यादातर लोग दीपिका को उनके असली नाम से नहीं पहचानते हैं। 'रामायण' के अलावा दीपिका ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो राज कपूर की हिरोइन बनते-बनते रह गईं।

Thu, 14 May 2026 07:34 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
राज कपूर ने दीपिका चिखलिया को नहीं बनने दिया था अपनी हीरोइन, इस वजह से किया था रिजेक्ट

रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' को लेकर आज भी लोगों में एक खास श्रद्धा है। इस शो की कहानी ही नहीं, बल्कि इसके किरदार भी लोगों के बीच काफी पसंद किए गए। वहीं, शो में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया को इस शो ने एक खास पहचान दिलाई। आज भी ज्यादातर लोग दीपिका को उनके असली नाम से नहीं पहचानते हैं। 'रामायण' के अलावा दीपिका ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो राज कपूर की हिरोइन बनते-बनते रह गईं। आइए बताते हैं उस फिल्म के बारे में और क्यों राज कपूर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था?

ये थी राज कपूर की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म

राज कपूर की हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो फिल्म है साल 1985 में रिलीज हुई मूवी 'राम तेरी गंगा मैली'। ये फिल्म उस जमाने में ब्लॉकबस्टर फिल्मों में रही है। इस फिल्म की कहानी ही नहीं, इसके गाने भी काफी हिट हुए थे, जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में राज कपूर के बेटे राजीव कपूर और एक्ट्रेस मंदाकिनी ने लीड रोल निभाया था। लेकिन दीपिका चिखलिया की दिली इच्छा थी कि वो मूवी में उन्हें हिरोइन का रोल मिले। इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने अपने एक इंस्टरव्यू में किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्चना पूरन सिंह के बेटे को कैसे लगा 84000 का ऑनलाइन चूना, इस तरह वापस मिले पैसे

अपने काम से खुश नहीं थी दीपिका

दरअसल, दीपिका ने 'दैनिक भास्कर' को इंटरव्यू में अपने करियर के शुरूआती दौर के बारे में खुलकर बात की थी। दीपिका ने बताया था कि करियर के शुरुआत में उन्हें कोई बड़ा काम नहीं मिल रहा था। उन्हें छोटी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल और लीड रोल मिल रहे थे। दीपिका अपने इस काम से खुश नहीं थीं। वो एक बड़ी फिल्म और बड़ा ब्रेक चाहती थीं। उन्हें उस वक्त ऐसा फील हो रहा था कि वो फिल्म इंडस्ट्री ही छोड़ दें।

नए चेहरे की तलाश में थे राज कपूर

इंटरव्यू में दीपिका ने आगे बताया था, 'राज कपूर की बेटी रीमा की सबसे अच्छी दोस्त के पिता मेरे पिता के भी दोस्त थे, उन्हें बताया कि राज कपूर अपनी एक फिल्म के लिए किसी नए चेहरे की तलाश में हैं और उन्होंने इस बारे में राज कपूर से बात करने की सलाह दी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पवन सिंह को पसंद थी पातर छितर अक्षरा लेकिन फिर कैसे मचा बवाल, जानें उनक लवस्टोरी

राज कपूर ने दीपिका को किया रिजेक्ट

दीपिका ने आगे राज कपूर की तरह से उन्हें रिजेक्ट करने बात बताते हुए कहा कि वह उनसे मिलने गईं, तो उन्होंने उनकी उम्र पूछी। यह जानने पर कि वह 17 साल की हैं, उन्होंने कहा कि वह अभी बहुत छोटी हैं और उनसे कहा कि वह उन्हें अपना फैसला बाद में बताएंगे। इसके बाद राज कपूर ने दीपिका के घर पर एक मैसेज भी भिजवाया कि अच्छे घर की लड़की ये किरदार नहीं कर पाएगी। उस वक्त मुझे लगा कि शायद उन्हें मैं अपनी फिल्म में नहीं चाहिए होऊंगी, इसलिए मुझे रिजेक्ट कर दिया लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तब पता चला कि आखिर उन्होंने वो बात क्यों कही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अनुपमा' और 'क्योंकि…' को लगा झटका, इस टीवी शो ने पलट दिया पूरा गेम, बना नंबर-1

'राम तेरी गंगा मैली' में थे कई बोल्ड सीन्स

बता दें कि फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में कई बोल्ड सीन्स दिखाए गए थे। फिल्म में मंदाकिनी के ब्रेस्ट फीडिंग कराने और सफेद रंग की ट्रांसपेरेंट साड़ी में नहाने वाले सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।