South Releases: OTT पर आज साउथ की 7 फिल्में-सीरीज हुई हैं रिलीज, वीकेंड के लिए सेव कर लें लिस्ट
अगर आप भी साउथ इंडियन फिल्मों के शौकीन हैं तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास और एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है। आज नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो तक, कई कॉमेडी और दमदार एक्शन से भरी फिल्में रिलीज हुई हैं।

South OTT Releases: ओटीटी लवर्स हर हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में अगर आप भी साउथ इंडियन फिल्मों के शौकीन हैं तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद खास और एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है। आज नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो तक, कई कॉमेडी और दमदार एक्शन से भरी फिल्में रिलीज हुई हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं साउथ की फिल्मों और सीरीज पर...

1. शिखंडी
स्ट्रीमिंग की तारीख: 15 मई
कहां देखें: सिनेमाघरों में
शिखंडी एक कन्नड़ साहसिक फंतासी थ्रिलर फिल्म है, जो महाभारत के चरित्र से प्रेरित है, जिसमें गहन नाटक और पारिवारिक कथानक है। गुरुमूर्ति वी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में युवराज और दीपिका मुख्य भूमिका में हैं।

2. एग्जाम
स्ट्रीमिंग की तारीख: 15 मई
कहां देखें: अमेजन प्राइम
तमिल दर्शकों के लिए 15 मई को एक बहुत ही दिलचस्प वेब सीरीज आ रही है। इस सीरीज का नाम है 'एग्जाम: द सिस्टम एक्सपोज्ड'। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एग्जाम के पेपर लीक होते हैं और सिस्टम में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। इसमें दुशारा विजयन और अदिति बालन ने काम किया है। अगर आपको सच्चाई दिखाने वाली कहानियां पसंद हैं, तो इसे जरूर देखें।

3. थिम्माराजुपल्ली टीवी
स्ट्रीमिंग की तारीख: 15 मई
कहां देखें: अहा
'थिम्माराजुपल्ली टीवी' फिल्म को तेलुगु एक्टर किरण अब्बावरम ने बनाया है। यह 15 मई यानी आज से 'अहा' (Aha) प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें 50 नए कलाकारों को मौका दिया गया है। यह एक गांव की कहानी है जिसमें आपको खूब हंसी-मजाक और इमोशन्स देखने को मिलेंगे।

4. अथिराडी
स्ट्रीमिंग की तारीख: 14 मई
कहां देखें: थिएटर
'अथिराडी' एक मलयालम एक्शन कॉमेडी है। ये एक एनर्जेटिक स्टूडेंट, समकुट्टी के बारे में है, जो एक बैन कॉलेज फेस्टिवल को फिर से शुरू करता है। इसकी वजह से एक ऐसी दुश्मनी शुरू करता है जो सेलिब्रेशन को अफरा-तफरी में बदल देती है। अरुण अनिरुद्धन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बेसिल जोसेफ, टोविनो थॉमस और जरीन शिहाब हैं।

5. करुप्पु
स्ट्रीमिंग की तारीख: 14 मई
कहां देखें: थिएटर
'करुप्पु ' आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित एक आगामी तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार के साथ लिखी है। फिल्म में सूर्या, तृषा कृष्णन और आरजे बालाजी के साथ-साथ इंद्रांस, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी हैं।

6. ओरु दुरूह साहाचार्यथिल
स्ट्रीमिंग की तारीख: 13 मई
कहां देखें: नेटफ्लिक्स
'ओरु दुरूह साहाचार्यथिल' अगर आप मलयालम फिल्मों के शौकीन है तो ये फिल्म आपके लिए बेस्ट है। इस फिल्म का सस्पेंस आपका दिमाग घुमा देगी। इस फिल्म की कहानी एक डरपोक सरकारी कर्मचारी की है, जिसकी जिंदगी में एक अजनबी के आने से सब कुछ बदल जाता है। फिल्म में कुंचाको बोबन मुख्य भूमिका में हैं।

7. कालिदास 2
स्ट्रीमिंग की तारीख: 12 मई
कहां देखें: प्राइम, सन NXT, अहा
अगर आप सस्पेंस और जासूसी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो 'कालिदास 2' आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये फिल्म साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म 'कालिदास' का दूसरा हिस्सा है। बता दें कि 'कालिदास 2' 12 मई को अमेजन प्राइम और सन NXT पर स्ट्रीम हो चुकी है। इसमें इंस्पेक्टर कालिदास एक बहुत ही उलझा हुआ केस सुलझाते नजर आएंगे। फिल्म में प्रकाश राज जैसे बड़े एक्टर्स भी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन