Bhooth Bangla Box Office Collection Day 28 KNow Akshay Kumar Film Earning Clash With Dhurandhar 2 Raja Shivaji Bhooth Bangla BO Day 28: नहीं थम ही 'भूत बंगला' की रफ्तार, हर दिन देर रही 'धुरंधर 2' को टक्कर, जानें गुरुवार की कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Bhooth Bangla BO Day 28: नहीं थम ही 'भूत बंगला' की रफ्तार, हर दिन देर रही 'धुरंधर 2' को टक्कर, जानें गुरुवार की कमाई

अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी कई सालों के बाद 'भूत बंगला' के साथ बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी। हालांकि, 'भूत बंगला' रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है।

Fri, 15 May 2026 10:53 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Bhooth Bangla BO Day 28: नहीं थम ही 'भूत बंगला' की रफ्तार, हर दिन देर रही 'धुरंधर 2' को टक्कर, जानें गुरुवार की कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार उन स्टार्स में से हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई तरह के किरदारों को पर्दे पर जिया। अक्षय ने रोमांटिक हीरो की इमेज से निकल एक्शन और फिर अपनी कॉमेडी से हर किसी का दिल जीता। ऐसे में अक्षय और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी ने जब हाथ मिलाया, पर्दे पर धमाल मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी ने बवाल मचा दिया था। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 'भूत बंगला' के 28वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने गुरुवार को कितना कमा डाला?

गुरुवार को भी कमाए करोड़ों

अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी कई सालों के बाद 'भूत बंगला' के साथ बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी। हालांकि, 'भूत बंगला' रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है। वहीं, अब इसके सामने रितेश देशमुख 'राजा शिवाजी' भी खड़ी हो गई है। 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर 'भूत बंगला' ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके 28वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने रविवार को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'भूत बंगला' का अबतक का कलेक्शन भारत में 164.30 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनी जगह से हिलने का नाम नहीं ले रही 'धुरंधर 2', गुरुवार को छापे इतने लाख

डे वाइज देखें 'भूत बंगला' का कलेक्शन

वीक 184.40 करोड़ रुपये
वीक 243.75 करोड़ रुपये
वीक 321.85 करोड़ रुपये
वीक 414.30 करोड़ रुपये
डे 281.25 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन164.30 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज कपूर ने दीपिका को नहीं बनने दिया था अपनी हीरोइन, इस वजह से किया था रिजेक्ट

फिल्म 'भूत बंगला' की कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्चना पूरन सिंह के बेटे को कैसे लगा 84000 का ऑनलाइन चूना, इस तरह वापस मिले पैसे

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।