कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह के बेटे को कैसे लगा 84000 का ऑनलाइन चूना, इस तरह वापस मिले ‘ठगी’ के पैसे
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी भी इस ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए थे। उनके अकाउंट से 87000 हजार रुपये कट गए थे। वहीं, अब आयुष्मान ने अपने भाई और यूट्यूबर आर्यमन सेठी के YouTube पर लेटेस्ट व्लॉग में इस घटना के बारे में बात की।

ऑनलाइन फ्रॉड का केस इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार आज आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलेब्स भी इसका शिकार हो रहे है। हाल ही में 'कपिल शर्मा शो' की जज और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी भी इस ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए थे। उनके अकाउंट से 87000 हजार रुपये कट गए थे। वहीं, अब आयुष्मान ने अपने भाई और यूट्यूबर आर्यमन सेठी के YouTube पर लेटेस्ट व्लॉग में इस घटना के बारे में बात की। इससे अर्चना को वह समय भी याद आया जब हाल ही में दुबई ट्रिप के दौरान इंटरनेट पर उनके साथ स्कैम हुआ था।
आयुष्मान हुए 84,000 हजार के स्कैम का शिकार
अपने व्लॉग के दौरान, आयुष्मान रात भर शूटिंग करने के बाद थके-हारे कमरे में आए। लेकिन फिर उन्होंने बताया कि उन्हें रोहित शेट्टी के साथ एक इंटरव्यू के लिए जाना है। आयुष्मान ने कहा, 'मुझे एक और सेट पर जाना है। रोहित शेट्टी सर के साथ मेरा एक इंटरव्यू है।' जब आर्यमन ने इस बारे में और पूछा, तो आयुष्मान ने बताया कि रोहित शेट्टी मुंबई की साइबर क्राइम ब्रांच के जागरूकता अभियान के तहत उनका इंटरव्यू लेंगे, क्योंकि वह एक ऑनलाइन स्कैम में अपने 84,000 रुपये गंवा चुके थे।
आयुष्मान को वापस मिला पैसा
आयुष्मान ने कहा, 'मेरे साथ स्कैम हुआ था और यह बात बड़ी खबर बन गई क्योंकि साइबर क्राइम ब्रांच एक जागरूकता अभियान चलाना चाहती है, जिसमें मेरा भी एक इंटरव्यू होगा। यह स्कैम मेरे साथ पिछले साल हुआ था।' आर्यमन ने बीच में टोकते हुए कहा कि असल में उनके साथ "स्कैम हुआ ही नहीं" क्योंकि उन्हें अपने सारे पैसे वापस मिल गए थे। लेकिन आयुष्मान ने साफ किया कि उन्हें यह रकम उनकी क्रेडिट कार्ड कंपनी से मिली थी न कि उन स्कैमर्स से, जो कभी पकड़े ही नहीं गए। साथ ही उन्हें स्कैमर्स से सीधे तौर पर कभी कोई पैसा वापस नहीं मिला।
हैक को गया था PlayStation Network
आर्यमन ने कहा, 'उन्होंने PlayStation Network पर उनके क्रेडिट कार्ड से 84,000 हजार रुपये निकाल लिए थे। PlayStation Network हैक हो गया था।' आयुष्मान ने आगे कहा, "मैंने क्रेडिट कार्ड कंपनी को इस धोखाधड़ी की शिकायत की और उन्होंने मेरे पैसे मुझे वापस कर दिए।'
अर्चना ने दुबई में हुए ऑनलाइन फ्रॉड को किया याद
इसी दौरान बातचीत में अर्चना ने बताया कि कैसे दुबई की यात्रा के दौरान उन्हें भी ऑनलाइन 30,000 हजार रुपये का चूना लगा था। पिछले साल जुलाई में, अर्चना और उनका परिवार दुबई घूमने गया था और उन्होंने ऑनलाइन एक 'इनडोर स्काईडाइविंग सेशन' बुक किया था। हालांकि, जब वे उस जगह पर पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनकी कोई बुकिंग नहीं है। उन्हें जल्द ही पता चला कि उन्होंने अपने पास एक फर्जी वेबसाइट से बुक किए थे।
जब अर्चना के साथ हुआ था धोखा
अपने एक पुराने व्लॉग में इस घटना का जिक्र करते हुए अर्चना ने कहा था, 'हमारे साथ धोखा हुआ है क्योंकि वह वेबसाइट असली नहीं थी। क्या दुबई में हमारे साथ सच में धोखा हो गया?' परमीत सेठी, जो साफ तौर पर निराश दिख रहे थे, ने तंज कसते हुए कहा, 'मजे करो, जिसने भी हमारे साथ यह धोखा किया है।'
इस फिल्म में आईं नजर
अर्चना पूरन सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर टोस्टर में नजर आईं हैं। वह हाल ही में खत्म हुए द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन का भी हिस्सा थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन