Top 10 Hindi TV Serial TRP report Week 18 vasudha On Top Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Anupamaa Down See full list TRP Week 18: 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' को लगा तगड़ा झटका, इस टीवी शो के ट्विस्ट ने पलट दिया पूरा गेम, बना नंबर-1
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनTRP Week 18: 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' को लगा तगड़ा झटका, इस टीवी शो के ट्विस्ट ने पलट दिया पूरा गेम, बना नंबर-1

TRP Week 18: 'अनुपमा' और 'क्योंकि…' को लगा तगड़ा झटका, इस टीवी शो के ट्विस्ट ने पलट दिया पूरा गेम, बना नंबर-1

बार्क इंडिया ने साल 2026 के 18वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिल रहा है। इस वीक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को तगड़ा झटका लगा।

Priti KushwahaThu, 14 May 2026 03:43 PM
1/11

'अनुपमा' और 'क्योंकि…' को लगा तगड़ा झटका

TV TRP Week 18, 2026: टीवी लवर्स शोज के साथ टीआरपी लिस्ट का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि उनका फेवरेट शो टीआरपी लिस्ट में किस पायदान पर है। ऐसे में बार्क इंडिया ने साल 2026 के 18वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस हफ्ते की लिस्ट में काफी उठा-पटक देखने को मिल रहा है। इस वीक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को तगड़ा झटका लगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-

2/11

वसुधा

जी टीवी के 'वसुधा' ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का झटका दे दिया है। ये शो गांव की एक चुलबुली और साधारण लड़की की एक लाइफ पर बनी है, जिसे एक रईस बिजनेस मैन से प्यार हो जाता है। वह अपने व्यवहार और अच्छाई से सभी का दिल जीत लेती है और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। ये सीरियल लिस्ट में इस वीक भी नंबर 1 पर है। इसे इस सप्ताह 2.0 रेटिंग मिली है।

3/11

गंगा माई की बेटियां

सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया जाने वाला सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' इस हफ्ते दूसरे नंबर पर आ गया है। सीरियल ने 1.7 रेटिंग हासिल की है।

4/11

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पहले नंबर से खिसक कर पहले दूसरे और इस हफ्ते तीसरे नंबर पर आ गया है। स्मृति ईरानी स्टार इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन टीआरपी बिगड़ रही है। ऐसे में ये सीरियल 1.7 रेटिंग के साथ तीसरे पर है।

5/11

तुम से तुम तक

टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने 'अनुपमा' जैसे शोज को भी मात दे दी है। सीरियल को इस सप्ताह 1.6 रेटिंग हासिल हुई है। ये शो चौथे नंबर पर है।

6/11

अनुपमा

टीवी का फेमस शो 'अनुपमा' का टीआरपी लिस्ट में बुरा हाल रहा। इस वीक ये शो पांचवें नंबर पर आ गया है। दर्शकों के फेवरेट इस शो से रुपाली गांगुली को घर-घर में खास पहचान मिली है। वीक 18 में 'अनुपमा' को 1.5 टीआरपी रेटिंग हासिल हुई।

7/11

लाफ्टर शेफ 2

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का फेमस कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में टीवी के कई जाने माने स्टार बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इस वीक इस शो ने अच्छी छलांग मारी है। ये शो सीधा छठवें नंबर पर आ गया है। सीरियल को इस सप्ताह 1.5 रेटिंग हासिल हुई है।

8/11

नागिन 7

एकता कपूर का शो 'नागिन 7' की टीआरपी लिस्ट में इस वीक ठीक हुई है। ये शो पिछले हफ्ते जहां नवें पर था वहीं, अब ये सातवें पर आ गया है। शो में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। 'नागिन 7' इस सप्ताह 1.4 टीआरपी के साथ 7वें नंबर पर है।

9/11

ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है। सीरियल ने 1.4 रेटिंग हासिल की है।

10/11

उड़ने की आशा

'उड़ने की आशा' को इस सप्ताह सीरियल को मात्र 1.4 टीआरपी रेटिंग मिली है। ऐसे में शो को 9वें स्थान से काम चलाना पड़ रहा है।

11/11

क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का  स्पिन ऑफ आने इस वक्त काफी सुर्खियों में बना है। सीरियल 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' में वृंदा और अंगद की कहानी को दिखाया जा रहा है। यही नहीं अब ये शो टीआरपी लिस्ट में भी आ गया है। ये शो इस वीक 1.4 रेटिंग के साथ 10वें नंबर पर है।