bhojpuri pawan singh akshara singh know about Power star Paatar Chhitar Chhotaki fame actress love breakup story पवन सिंह को पसंद थी ‘पातर छितर’ अक्षरा सिंह लेकिन फिर कैसे मचा बवाल, पहली मुलाकात का किस्सा कर देगा दंग
More
Hindi Newsफोटोमनोरंजनपवन सिंह को पसंद थी ‘पातर छितर’ अक्षरा सिंह लेकिन फिर कैसे मचा बवाल, पहली मुलाकात का किस्सा कर देगा दंग

पवन सिंह को पसंद थी ‘पातर छितर’ अक्षरा सिंह लेकिन फिर कैसे मचा बवाल, पहली मुलाकात का किस्सा कर देगा दंग

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती धमाल मचा देती थी। ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी उनकी लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं। 2010 के आसपास फिल्मों में साथ काम करते हुए दोनों करीब आए और 3-4 साल तक रिश्ते में रहे।

Priti KushwahaThu, 14 May 2026 02:41 PM
1/11

पवन सिंह को पसंद थी पातर छितर अक्षरा सिंह लेकिन फिर कैसे मचा बवाल

भोजपुरी सिनेमा आज बॉलीवुड को टक्कर दे रहा है। भोजपुरी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस भी पर जमकर धमाल मचाती हैं। यहीं नहीं, भोजपुरी स्टार्स की पॉपुलैरिटी भी बॉलीवुड स्टार्स के कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी ही एक्ट्रेस है, जिसने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

2/11

भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की। अक्षरा आज भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

3/11

पवन सिंह संग हिट रही जोड़ी

एक वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी काफी हिट थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और पर्दे पर इस जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच अफेयर की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों की नजदीकियां साल 2015 में बढ़ने लगी थीं।

4/11

 3-4 साल तक रिश्ते में रहे पवन-अक्षरा

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती धमाल मचा देती थी। ऑन स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ स्क्रीन भी उनकी लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं। 2010 के आसपास फिल्मों में साथ काम करते हुए दोनों करीब आए और 3-4 साल तक रिश्ते में रहे। इनका सुपरहिट सॉन्ग 'पातर छितर छोटकी जहजिया' को भी आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।

5/11

पवन सिंह ने अक्षरा को दिया धोखा

कहा जाता है कि दोनों जब अपने करियर पर पीक पर थे तब शादी भी करना चाहते थे,  लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पवन सिंह ने अक्षरा की जगह ज्योति सिंह से शादी करके अपना घर बसा लिया। इस बात ने अक्षरा सिंह को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। ज्योति से पवन की ये दूसरी शादी थी। पवन की पहली वाइफ ने आत्महत्या कर लिया था।

6/11

ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे पर लगाए थे कई गंभीर आरोप

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि जिस वक्त पवन सिंह अक्षरा को डेट कर रहे थे  उसी वक्त वो ज्योति सिंह के साथ भी रिश्ते में थे। जब ये बात अक्षरा को पता चली तो उन्होंने एक्टर से दूसरी बनाने का फैसला किया। हालांकि, ब्रेकअप के बाद पवन और अक्षरा ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।  

7/11

पवन सिंह से शादी करना चाहती थीं अक्षरा

अक्षरा सिंह ने एक बार शुभंकर मिश्रा संग इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह को लेकर बात की थी। उन्होंने इस बात को कबूल किया था कि वो पवन सिंह संग रिश्ते में थी और शादी करना चाहती थीं, लेकिन पवन इसके लिए तैयार नहीं थे।

8/11

पवन ने शराब पीकर किया था अक्षरा पर हमला

अक्षरा सिंह को जब पवन की दूसरी शादी हुई तो इस बारे में कुछ भी पता नहीं था। खबरों की मानें तो पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग पूरी हो जाने के बाद पवन सिंह ने एक रात खूब शराब पी और फिर अक्षरा सिंह पर हमला कर दिया।

9/11

अक्षरा सिंह को बर्बाद करने की पवन सिंह ने दी थी धमकी

अक्षरा ने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था की उन्होंने पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। रिश्ता तोड़ने के बाद एक्टर पर आरोप लगाते हुए अक्षरा ने कहा कि वह उन्हें जान से मारने और उनका करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी थी, हालांकि वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए।

10/11

पवन सिंह का ज्योति सिंह भी बिगड़ा रिश्ता

बता दें कि जिस ज्योति सिंह के लिए पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़ा आज उनके साथ भी एक्टर का रिश्ता बुरे कगार पर है। ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही वो सोशल मीडिया पर पवन को लेकर कई वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं।

11/11

पवन सिंह, ज्योति सिंह