Bhooth Bangla Box Office Collection Day 27 Akshay Kumar Film Earn 163.05 Cr Clash With Dhurandhar 2 and Raja Shivaji Bhooth Bangla BO Day 27: 'भूत बंगला' ने दिया 'धुरंधर 2' को टक्कर, बुधवार को छाप डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Bhooth Bangla BO Day 27: 'भूत बंगला' ने दिया 'धुरंधर 2' को टक्कर, बुधवार को छाप डाले इतने करोड़

अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी।  

Thu, 14 May 2026 11:49 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
Bhooth Bangla BO Day 27: 'भूत बंगला' ने दिया 'धुरंधर 2' को टक्कर, बुधवार को छाप डाले इतने करोड़

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 27: बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर अक्षय कुमार अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन जब-जब अक्षय ने कॉमेडी की लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, अक्षय और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी ने जब हाथ मिलाया, पर्दे पर धमाल मचा दिया। ऐसे में एक बार फिर से इनकी जोड़ी साथ आई है। अक्षय कुमार एक बार फिर से अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अक्षय की 'भूत बंगला' ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच थिएटर में रिलीज हुई थी। हालांकि, 'भूत बंगला' रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को टक्कर दे रही है। ऐसे में 'भूत बंगला' के 27वें दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने बुधवार को कितना कमा डाला?

बुधवार को क्या रहा 'भूत बंगला' का हाल

अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की जोड़ी कई सालों के बाद 'भूत बंगला' के साथ बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। मूवी में एक बार फिर से अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। ऐसे में अब 'धुरंधर 2' के बाद इसके सामने रितेश देशमुख 'राजा शिवाजी' भी खड़ी हो गई है। 'भूत बंगला' ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर 'भूत बंगला' ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके 27वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने रविवार को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'भूत बंगला' का अबतक का कलेक्शन भारत में 163.05 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'भूत बंगला' का कलेक्शन

वीक 184.40 करोड़ रुपये
वीक 243.75 करोड़ रुपये
वीक 321.85 करोड़ रुपये
डे 251.35 करोड़ रुपये
डे 261.70 करोड़ रुपये
डे 271.25 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन163.05 करोड़ रुपये
,
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं थम रहा 'धुरंधर 2' का जलवा, रिलीज के 56 दिनों बाद भी छाप रही लाखों नोट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉलीवुड का पहला चॉकलेटी हीरो, बनने वाला था राज कपूर का दामाद, संजू से है रिश्ता

फिल्म 'भूत बंगला' की कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक भाई ने बहन के साथ की थी ऐसी हैवानियत, इस हॉरर मूवी को देख कांप उठी थी रूह

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।