Anurag Dobal Physically Abused Wife Ritika Claims Brother Kamaal Ink Shares whatsapp chats अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पर उठाया हाथ? भाई ने शेयर कीं हैरान करने वाली चैट्स, Tv Hindi News - Hindustan
More

अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पर उठाया हाथ? भाई ने शेयर कीं हैरान करने वाली चैट्स

यूट्यूबर और राइडर अनुराग डोभाल का एक वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनुराग के वीडियो के बाद अनुराग के भाई कलम इंक ने यूट्यूबर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी पर हाथ उठाया। इसी वजह से वो उन्हें छोड़कर चली गई हैं। 

Thu, 5 March 2026 03:45 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पर उठाया हाथ? भाई ने शेयर कीं हैरान करने वाली चैट्स

बिग बॉस 17 फेम और यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट कर हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने वीडियो में दावा किया क्योंकि उन्होंने अपनी कास्ट से बाहर जाकर रितिका से शादी रचाई इस वजह से उनका परिवार उन्हें परेशान कर रहा है, उन्हें मेंटली टॉर्चर कर रहा है। अनुराग ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें इस लेवल तक टॉर्चर किया कि बोला की ना हम खुश रहेंगे, ना तुझे खुश रहने देंगे।

अनुराग के दावों के बाद अनुराग के भाई कलम इंक ने अपने इंस्टाग्राम पर हैरान करने वाले दावे किए हैं। कलम ने दावा किया है कि अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पीटा है और इसी वजह से वो उन्हें छोड़कर चली गई हैं।

कलम इंक का दावा नाटक कर रहे अनुराग डोभाल

कलम इंक ने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- मैं अपनी बात का पक्का हूं। मेरे पॉडकास्ट चैनल पर सभी सबूत दिए गए हैं। और सब लोग चिल करो, ये उसका (अनुराग) रोज का है जो वो करता है व्यूज के लिए। एक साइड की स्टोरी पोस्ट कर दी भाई ने, पर सच नहीं बताया। साथ ही, मेरा मेरे सभी फैंस को मैसेज- इन सब में मत पड़ो। उन्हें इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद है। उन्होंने हमपर, माता-पिता पर झूठा केस डाला और जब वो ये केस लीगली हार गया तो उसने ये घटिया वीडियो पोस्ट की क्योंकि रितिका ने भी इसको छोड़ दिया इसकी हरकतों की वजह से।

अनुराग डोभाल

अनुराग के भाई ने शेयर किए चैट्स के स्क्रीनशॉट

कमल इंक ने अपने चैनल पर कथिततौर पर अनुराग के किसी के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। इन चैट्स से ऐसा लगता है कि अनुराग किसी को बात रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी पर हाथ उठाया।अनुराग की तरफ से किए गए कथित मैसेज में कहा गया- रितिका और मेरी हाथापाई हो गई। उसने तुम्हारे बारे में कुछ बोल दिया। मैंने उसको बजा दिया। अनुराग ने आगे चैट्स में लिखा- मेरेको नहीं मारना था उसको, कसम से, लेकिन वो बहुत पोक कर रही थी। बज गई, अच्छे से। अब शांत बैठी रहेगी।

अनुराग डोभाल के भाई की इंस्टा स्टोरी

साल 2025 में हुई थी रितिका और अनुराग डोभाल की शादी

बता दें, अनुराग डोभाल और रितिका की शादी साल 2025 में अप्रैल के महीने में हुई थी। इसके बाद, सितंबर में अनुराग ने एक व्लॉग शेयर करके जानकारी दी थी कि वो पिता बनने वाले हैं। इस व्लॉग में अनुराग और रितिका दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब भी रितिका और अनुराग के इंस्टाग्राम पेज पर दोनों की एक साथ कई तस्वीरें और वीडियोज हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।