Anurag Dobhal Car Accident Thara Bhai Jogendar and Tehlka in hospital family friends did not visit fans supporting UK 07 UK07 Rider Health Update: कैसी है अनुराग डोभाल की हालत? दोस्त का दावा; अस्पताल में मिलने नहीं पहुंचे मां-बाप, Tv Hindi News - Hindustan
More

UK07 Rider Health Update: कैसी है अनुराग डोभाल की हालत? दोस्त का दावा; अस्पताल में मिलने नहीं पहुंचे मां-बाप

अनुराग डोभाल इस वक्त सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने लाइव चैट में सुसाइड करने की कोशिश की। इस बात से फैंस बहुत चिंतित हैं। अनुराग इस वक्त आईसीयू में हैं। इस बीच अनुराग के एक दोस्त ने दावा किया है कि अनुराग से मिलने अस्पताल में उनका परिवार अभी तक नहीं पहुंचा है। 

Sun, 8 March 2026 05:03 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UK07 Rider Health Update: कैसी है अनुराग डोभाल की हालत? दोस्त का दावा; अस्पताल में मिलने नहीं पहुंचे मां-बाप

यूट्यूबर अनुराग डोभाल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने 7 मार्च को लाइव चैट में आकर सुसाइड करने की कोशिश की। अनुराग कार में बैठे थे, उन्होंने पहले अपनी आपबीति सुनाई और फिर गाड़ी की रफ्तार तेज करके गाड़ी डिवाइडर में लड़ा दी। अनुराग डोभाल इस वक्त आईसीयू में हैं। अनुराग डोभाल की हालत का अपडेट लेने अस्पताल में कंटेंट क्रिएटर थारा भाई जोगिंदर पहुंचे। उनके साथ बिग बॉस 17 में नजर आए तहलका भी अस्पताल पहुंचे। थारा भाई जोगिंदर ने एक वीडियो पोस्ट करके दावा किया है कि अनुराग से मिलने न तो उनके परिवार से कोई आया है और न ही उनके दोस्त।

दोस्त से मिलने पहुंचे थारा भाई जोगिंदर

थारा भाई जोगिंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में थारा भाई जोगिंदर कहते हैं- सुबह के चार बज रहे हैं। ये इमरजेंसी के बाहर हूं। अस्पताल में तहलका भाई। भाई दुख हो रहा है बहुत। जो लोग दोस्त बोला करते थे यूके राइडर को, अस्पताल में एक भी दोस्त नहीं है। न मां-बाप आए, न ताऊ-चाचा आए, न मामा-मामी आए, न ताऊ-ताई आईं। भाई क्या फायद ऐसे रिश्तेदारों का।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICU में अनुराग डोभाल, मुनव्वर, एल्विश को हुई चिंता, ट्रोल्स पर भड़के अली गोनी

अनुराग की दोनों हिप्स में है फ्रैक्चर हो गया है

थारा भाई जोगिंदर आगे बताते हैं कि एक्सिडेंट में अनुराग की हिप्स की हड्डियां टूट गई हैं। दोनों हिप्स में फ्रैक्चर है। अभी आईसीयू में गया है भाई। बस भगवान से दुआ करेंगे कि हमारा भाई ठीक हो जाए। मैं आपको अंदर की वीडियो और फोटोज कुछ भी नहीं दे सकता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख डरे फैंस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पर उठाया हाथ? भाई ने शेयर कीं हैरान करने वाली चैट्स

थारा भाई जोगिंदर ने एक और इंस्टा रील पोस्ट की है। इस इंस्टा रील के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- अनुराग सही है अभी। आप लोग टेंशन न लें। बस आप लोग भगवान से दुआ करो सभी सही हो जाए। थारा भाई जोगिंदर ने एक वीडियो और डाला है। इस वीडियो में जोगिंदर कहते हैं- आप लोग जिस किसी को भी सपोर्ट करते हो, जिसके भी आप फैंस हो। उनकी प्रोफाइल में जाओ, कमेंट करो कि प्लीज यूके राइडर का सपोर्ट करें क्योंकि उनके सपोर्ट में न उसका भाई है, न मां है, न बाप है, न उसकी वाइफ है, न उसकी कोई बहन है। उन्होंने फैंस से कहा कि अगर आप लोग चाहोगे तो भारत के बड़े-बड़े इंफ्लुएंसर्स, सिंगर्स सब यूके राइडर की सपोर्ट में आएंगे। जोगिंदर ने कहा कि ये एक यूके की बात नहीं। पता नहीं कितने बच्चे डिप्रेशन में जाते हैं। कितने बच्चों को मेंटली टॉर्चर किया जाता होगा, कितने बच्चों के साथ नइंसाफी होती होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।