UK07 Rider Anurag Dobhal Latest Health Update Aly Goni to Munawar Faruqui Live Car accident Mental Health ICU में अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारूकी, एल्विश यादव को हुई चिंता, ट्रोल्स पर भड़के अली गोनी
More
Hindi NewsफोटोमनोरंजनICU में अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारूकी, एल्विश यादव को हुई चिंता, ट्रोल्स पर भड़के अली गोनी

ICU में अनुराग डोभाल, मुनव्वर फारूकी, एल्विश यादव को हुई चिंता, ट्रोल्स पर भड़के अली गोनी

यूके07 राइडर नाम से फेमस अनुराग डोभाल ने बीती शाम लाइव पर आकर अपनी कार को जानकर डिवाइडर में ठोक दी। अनुराग मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। अनुराग के एक्सिडेंट वीडियो के बाद कई टीवी सिलेब्स और इंफ्लुएंसर्स ने अनुराग की हालत पर चिंता व्यक्त की है।

Harshita PandeySun, 8 March 2026 03:48 PM
1/12

सिलेब्स का रिएक्शन

अनुराग डोभाल के एक्सिडेंट का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर मेंटल हेल्थ को लेकर चर्चा होने लगी है। मुनव्वर फारूकी और रजत दलाल जैसे सिलेब्स ने भी अनुराग की इस हालत पर चिंता व्यक्त की है।

2/12

अनुराग डोभाल का एक्सिडेंट

दरअसल, 7 मार्च की शाम को एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में अनुराग डोभाल अपनी कार में बैठे हैं। वो बहुत परेशान दिखाई पड़ रहे हैं। वो पहले तो अपनी आपबीति सुनाते हैं। फिर अपनी कार की स्पीड बढ़ाते हैं और तेज रफ्तार गाड़ी को डिवाइडर में ठोक देते हैं।

3/12

ICU में अनुराग

अनुराग की इस सुसाइड की कोशिश के बाद यूट्यूबर अस्पताल में भर्ती हैं। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। ये जानकारी उनके मैनेजर की तरफ से दी गई है। टीवी सिलेब्स ने अनुराग की हालत को लेकर चिंता व्यक्त की है।

4/12

मुनव्वर फारूकी

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी और अनुराग डोभाल नजर आए थे। शो में मुनव्वर और अनुराग की एक दूसरे से नहीं बनती थी। हालांकि, अनुराग के एक्सिडेंट वाले वायरल वीडियो से पहले जो उनका वीडियो वारल हुआ था, उसे देखने के बाद यूके राइडर को कॉल किया था।

5/12

मुनव्वर ने वीडियो में कहा

हम हमेशा कहते हैं कि मेंटल हेल्थ सीरियस चीज है। कोई परेशान है तो उसके बारे में बात करो। मगर जब कोई इंसान अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात करता है तो हम लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। इंटरनेट को ये क्या बना दिया तुम लोगो ने। कोई परेशानी बता रहा है तो कह रहे हो व्यूज के लिए कर रहा है। कम से कम कंसीडर तो करो, लेकिन अगर व्यूज के लिए कोई नहीं कर रहा तो कौन जिम्मेदार होगा?

6/12

अनुराग से बात करने की कोशिश

मुनव्वर वीडियो में आगे कहते हैं- जब पहले दिन अनुराग का वीडियो आया था तो उन्होंने अनुराग से बात करने की कोशिश की। अनुराग के करीबी को फोन किया तब उन्हें पूरा मामला पता चला। इसके बाद मुनव्वर ने कहा था कि उनका ध्यान रखो, पारिवारिक मामले में क्या ही किया जा सकता है?

7/12

फैंस से मुनव्वर का अनुरोध

उन्होंने फैंस से कहा कि ये चीज सही नहीं है। सुसाइड किसी चीज का हल नहीं है। अगर परेशान हो कोई भी प्रॉब्लम हो तो सुसाइड करने की कोशिश कभी मत करना

8/12

अली गोनी ने ट्रोल्स को लगाई फटकार

अली गोनी ने कहा कि उन्हें पता चला कि एक यूट्यूबर लड़का है जिसने वीडियो शेयर करके बताया कि उसकी लाइफ में क्या चल रहा है। लेकिन लोगों ने बदले में उसे क्या दिया? उसका मजाक उड़ाया, उसे ट्रोल किया। अब पता चला है कि उसने सुसाइड करने की कोशिश की है। अनुराग ने ट्रोल करने वालों को शर्म आनी चाहिए। आप सभी को ऊपरवाला देख रहा है।

9/12

रजत दलाल ने क्या कहा

रजत दलाल ने कहा कि अनुराग के घर में क्या चल रहा है क्या नहीं, मुझे उससे मतलब नहीं है, लेकिन सुसाइड करना गलत है। उन्होंने कहा कि जो ये वीडियो देख रहे हैं, उन सबके घर में किसी न किसी तरह की दिक्कत है, लेकिन आप उसे फेस करो। सुसाइड करना कोई हल नहीं है। उन्होंने कहा कि आप अपने फैंस को क्या इंफ्लुएंस कर रहे हो कि परेशानी आने पर ऐसा करें।

10/12

क्या बोले एल्विश यादव

एल्विश यादव ने भी अनुराग वाले मामले पर एक्स हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- वैसे तो मैं किसी की पर्सनल लाइफ में नहीं बोलता हूं, लेकिन जो भी अनुराग भाई के साथ चल रहा है आशा करता हूं जल्दी ठीक हो जाए। गेट वेल सून अनुराग भाई।

11/12

प्रिंस नरूला क्या बोले

प्रिंस ने कहा- कभी-कभी लोगों को सच बताने के लिए कि मैं सच्चा हूं, जान देनी पड़ती है, मरना पड़ता है। वरना लोग उसे मजाक ही समझते हैं, ट्रोल ही करते हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि मुझे ट्रोलर्स से नफरत है। तुम लोग किसी की स्थिति नहीं समझते हो। अभी भी लोग लिख रहे हैं कि मरा की नहीं? अभी भी जिंदा है। आपको शर्म आनी चाहिए। उसकी स्थिति कोई समझ नहीं पा रहा है कि वो किस हाल में है।

12/12

अभिषेक ने क्या कहा

अभिषेक भी अनुराग के साथ बिग बॉस 17 में थे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को मैं समझ पा रहा हूं। मैं भी एक वक्त पर मेंटल हेल्थ की समस्या से गुजरा हूं। उस वक्त आपको सुसाइड करने के विचार आते हैं, लेकिन वो सुझाव नहीं है। उन्होंने बताया कि वो दो दिन से अनुराग को कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अनुराग फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने ट्रोल्स से उन्हें ट्रोल न करने के लिए भी कहा। आखिर में अभिषेक कहते हैं- सुसाइड हल नहीं है, चाहे आप कितना भी परेशान हों।