Anurag Dobhal Live Chat Scary Video Did UK Rider tries to commit suicide fans worried viral video social media अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख डरे फैंस, Tv Hindi News - Hindustan
More

अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख डरे फैंस

Anurag Dobhal Viral Video: सोशल मीडिया पर अनुराग डोभाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुराग जानबूझकर लापरवाही से गाड़ी चलाते नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद काफी चिंतित हैं। 

Sat, 7 March 2026 09:50 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख डरे फैंस

यूके07राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हैं। उन्होंने अपने परिवार पर आरोप लगाया है कि क्योंकि उन्होंने इंटरकास्ट मैरिजी की इस वजह से उनका परिवार उन्हें टॉर्चर कर रहा है। अनुराग ने एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उनके परिवार वाले होंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुराग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अनुराग जानबूझकर लापरवाही से गाड़ी चलाते दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि ये उनकी फाइनल राइड है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित है।

अनुराग का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

अनुराग डोभाल का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उनके ही लाइव चैट का वीडियो है। इस वीडियो में अनुराग कहते हैं- “मम्मी अगले जन्म आऊं तो बस प्यार दे देना, बहुत जरूरत थी प्यार की।अब लोग ही नहीं बचे, किसको फोन करूं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पर उठाया हाथ? भाई ने शेयर कीं हैरान करने वाली चैट्स

कैमरे में कैद हुआ लाइव एक्सिडेंट?

उन्होंने कैमरे के सामने अपनी आपबीती सुनाई और करीब आधे घंटे तक लाइव रहने के बाद अचानक कहा, लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव। इसके बाद अनुराग ने अपनी कार में तेज म्यूजिक बजाया और एक्सीलेटर पर पैर रख दिया। देखते ही देखते कार रफ्तार बहुत तेज हो गई और अचानक यूके07 राइडर ने स्टीयरिंग को डिवाइडर की तरफ मोड़ा और एक तेज झटके के साथ लाइव वीडियो बंद हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आखिरी वीडियो है, इसके बाद शायद गायब हो जाऊंगा, मेरी मौत के जिम्मेदार… - अनुराग

वायरल वीडियो देख क्या बोल रहे फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स

अनुराग डोभाल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो को देखकर काफी परेशान हो रहे हैं। फैंस वीडियो शेयर कर प्रार्थना कर रहे हैं कि अनुराग सुरक्षित हों। हालांकि, अनुराग के इस वायरल वीडियो और सुसाइड की कोशिश के दावे की हम पुष्टि नहीं करते हैं। इस मामले में अभी आधिकारिक बयान का इंतजार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेमस व्लॉगर अनुराग डोभाल की हत्या की कौन कर रहा साजिश? लिखा शॉकिंग पोस्ट

एक फैन ने अनुराग का ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अनुराग डोभाल सुसाइड करने की कोशिश कर रहे हैं। वो बहुत ज्यादा डिप्रेस्ड हैं और लोग उन्हें सपोर्ट करने की बजाय ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा- डोभाल ने अपनी कार लाइव चैट के दौरान भिड़ा दी। आशा करते हैं वो सेफ होंगे। वहीं, कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि अनुराग एक्सिडेंट के बाद सेफ हैं. अनुराग के वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो फेक है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।