बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल की हत्या का कौन बना रहा प्लान? बोले- रिश्ते, पैसा, परिवार सब छिन गया…
व्लॉगर यूके राइडर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर ऐक्टिव नहीं हैं। उनके फैन्स भी नए व्लॉग का इंतजार कर रहे हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसा पोस्ट किया है कि लोगों की चिंता बढ़ गई है।

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे उनके शुभचिंतक परेशान हो गए हैं। उन्होंने लिखा है कि बीते एक साल से उनको मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उनसे पैसा, परिवार सब छिन गया और जीने के लिए कुछ नहीं बचा है। अनुराग का दावा है कि कुछ लोग अब उन्हें मारने का प्लान भी बना रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि सबकी असलियत एक्सपोज करेंगे।
मुझे जीने लायक नहीं छोड़ा
बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल चर्चित इन्फ्लुएंसर हैं। वह खुद को दुनिया का नंबर 1 मोटो व्लॉगर मानते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर 7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाली स्टोरी लगाई है। इसमें लिखा है, ' तो बीते साल से कुछ लोग मेरा मानसिक शोषण कर रहे हैं जो मुझसे सब कुछ छीन चुके हैं। मेरा परिवार, मेरी फाइनैंशियल पावर और मेरे रिश्ते। मेरे अपने लोगों ने मुझे इस हद तक टॉर्चर किया कि जीने लायक नहीं छोड़ा।'
मेंटली सह नहीं सकता
अनुराग आगे लिखते हैं, 'मैंने अपने वश भर बहुत लड़ा, लेकिन अब नहीं कर सकता। वे लोग मेरा पीछा करने लगे हैं और मुझ पर जानलेवा हमला करने का प्लान बना रहे हैं। जितना सह सकता था हुआ अब और नहीं सफर कर सकता मेंटली। जाऊंगा जरूर लेकिन इन सबके चेहरे और सच्चाई बता के जाऊंगा। अब नहीं सहन होता।'

काफी दिनों से इंस्टा पर नहीं हैं एक्टिंग
यूके राइडर ने बिग बॉस 17 के बाद अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रितिका से शादी की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई से लेकर शादी तक के कई पोस्ट डाल रखे हैं। अनुराग का इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 23 जनवरी का है। इसके बाद उन्होंने कुछ नहीं डाला है। अनुराग काफी दिनों से व्लॉगिंग भी नहीं कर रहे तो इस बात पर उनके फॉलोर्स भी चिंता में हैं। वे उनके पुराने व्लॉग्स पर कमबैक के लिए कमेंट कर रहे हैं।
नए घर में शिफ्ट हो चुके अनुराग
अनुराग अपने आखिरी के व्लॉग्स में बता चुके हैं कि वह कुछ स्टेबल करना चाहते हैं। परिवार बढ़ाना है और व्लॉगिंग और ब्रैंड्स से कब तक काम चलाएंगे। इसके बाद उनके देहरादून से मनाली शिफ्ट होने की खबर आई थी। इस भी बताया गया था कि वह कुछ नया काम शुरू कर रहे हैं। अनुराग ने यह पोस्ट क्यों किया है, उन्हें क्या परेशानी है, यह बात साफ नहीं हो पाई। बता दें कि अनुराग की नेटवर्थ 25 से 30 करोड़ के बीच रिपोर्ट की जा चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन