Bigg Boss Anurag Dobhal made fans worried he said this is his last video his parents will be responsible for his death ये मेरा आखिरी वीडियो है, इसके बाद मैं शायद गायब हो जाऊंगा, मेरी मौत के जिम्मेदार… - अनुराग डोभाल, Tv Hindi News - Hindustan
More

ये मेरा आखिरी वीडियो है, इसके बाद मैं शायद गायब हो जाऊंगा, मेरी मौत के जिम्मेदार… - अनुराग डोभाल

Anurag Dobhal Vlog: ‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोभाल ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनके साथ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार उनके मां-बाप होंगे।

Thu, 5 March 2026 09:16 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
ये मेरा आखिरी वीडियो है, इसके बाद मैं शायद गायब हो जाऊंगा, मेरी मौत के जिम्मेदार… - अनुराग डोभाल

'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल ने व्लॉग पोस्ट कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने अपने व्लॉग में कहा कि ये उनका आखिरी वीडियो है और शायद इस वीडियो के बाद वो गायब हो जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि उनके साथ क्या हाे रहा है। उन्होंने ये तक कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार चार लोग होंगे।उन्होंने इन चार लोगों के नाम भी बताए।

अनुराग डोभाल को क्या हुआ है?

व्लाग की शुरुआत में अनुराग ने कहा, 'मैं लास्ट व्लॉग ऐसे करूंगा सोचा नहीं था। पिछले कुछ महीने में इतना कुछ हो जाएगा सोचा नहीं था। पिछले दो-तीन साल से मैं बहुत कुछ सह रहा हूं। आखरी के आठ महीने तो बहुत एक्स्ट्रीम हो गया था सबकुछ। मैं बता भी नहीं सकता हूं कि कितना एक्सट्रीम। तो हुआ क्या रितिका मेरी फैन थी। मुझे टेक्स्ट करती रहती थी इंस्टाग्राम पर। दो-तीन साल तक उसने टेक्स्ट करा। फिर एक दिन मैंने उसके डीएम का रिप्लाई करा। बात शुरू हुई। प्यार हुआ। मुझे लगा बहुत अच्छी लड़की है ये तो मैंने शादी करना का डिसाइड किया।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेमस व्लॉगर अनुराग डोभाल की हत्या की कौन कर रहा साजिश? लिखा शॉकिंग पोस्ट

घरवालों ने अनुराग के साथ क्या किया?

अनुराग ने आगे कहा, 'घरवालों को बताया। घरवाले पहले नहीं माने, लेकिन कुछ समय बाद मान गए। शादी से पांच दिन पहले..., सब ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक उन्होंने शादी से पांच दिन पहले डिसाइड किया कि वो मेरी शादी में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा, नहीं भाई। अब हम तेरी शादी में नहीं आएंगे। हम खुश नहीं हैं। भाई कार्ड्स बंट चुके थे। सबकुछ हो चुका था।. मैं इस व्लॉग के नीचे एक ड्राइव लिंक अपलोड करूंगा जिसमें सारे सबूत होंगे। मैं वो लड़का नहीं था जो हार मान जाए, लेकिन अभी आज की डेट पर शायद मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। आज दिन तक मैंने कुछ खाया नहीं है, ना ही सोया हूं। मैं पागल वाली स्टेज पर पहुंच चुका हूं। तो पांच दिन पहले घरवालों ने शादी में आने से मना कर दिया। मैं अपने मां-बाप के लिए सबकुछ करा, उनको खुश रखने की कोशिश की, पर मुझे नहीं पता उन्हें क्या हुआ।'

घरवालों ने क्या बोला?

अनुराग बोले, 'मैंने हाथ जोड़े अपने घरवालों के सामने, मैंने कहा प्लीज ऐसा मत करो। समाज में बहुत बेइज्जती होगी मेरी। मैंने कहा, बाहर वाले लोग बहुत बदनाम करेंगे। मतलब यूट्यूबर होने की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि लोग कंट्रोवर्सी करके, आपको बदनाम करके फेमस होने की कोशिश करते हैं। तो मैंने हाथ जोड़े। मुझसे हाथ जुड़वाए गए, मुझसे पैर पकड़वाए गए। मैं सारी रिकॉर्डिंग सारी चीजें अपलोड की हैं। मैं मरने से पहले कुछ भी झूठ बोलकर नहीं जाऊंगा। उन्होंने सब लोगों के सामने मुझसे बोला सॉरी बुलवाया। मैं साॅरी बोला और फिर भी उन्होंने शादी में आने से मना कर दिया उन्होंने ये तक कहा कि हम लोग तेरी शादी से खुश नहीं हैं और न तुझे खुश रहने देंगे। तेरे व्लॉग्स में आज के बाद हम लोग नहीं आएंगे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘मारपीट करते थे पिता, मां ने की थी सुसाइड’, बेहद दर्दनाक था इस कॉमेडियन का बचपन

शादी कैसे हुई?

अनुराग ने कहा, 'शादी की सारी रस्में मैंने अकेले कीं। मुझे नहीं पता था कि कैसे होता, लेकिन मैं की। ना मेरे पापा खड़े रहे ना मेरी मम्मी खड़ी रही। तीन तारीख को मेरी शादी हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि इस लड़की को लेकर घर मत आना। मैं कहां जाता उस लड़की को लेकर??? लेकिन एक दिन सब ठीक हो जाएगा...बस इसी उम्मीद में मैंने घर छोड़ दिया। कलम ने बोला कि भाई तू जितना घर पे रहेगा, तू कुछ भी कर ले पापा तेरे से खुश नहीं होने वाले। मैंने कहा, यार ऐसा क्या कर दिया मैंने कि पापा मुझसे खुश नहीं होने वाले? कलम बोला, यार मतलब तूने घरवालों का शायद से नाम डुबा दिया। नाम डुबा दिया? मैं एक ब्राह्मण था और मैंने एक राजपूत से शादी की। मुझे नहीं लगा था कि इंटरकास्ट मैरिज करने से नाम डूब गया। खैर वो चीज हुईं। मैं रितिका को वापस रिजॉर्ट लेकर गया। झूठ बोले, सौ झूठ बोले कि मम्मी पापा बहुत खुश हैं। मैंने अपनी मम्मी से कहा, यार मम्मा मुझे हमेशा आपके साथ रहना है, मैं इतना ट्रैवल कर लिया, सब कुछ कर लिया, अब मुझे आप लोगों के साथ रहना है। मैं पूछा कि दिक्कत क्या है? तो उन्होंने बोला, दिक्कत तेरे से है क्योंकि तू चिल्लाता है, तू लड़ता है हमसे।'

फिर क्या हुआ?

अनुराग ने आगे कहा, 'मैंने कैसे भी करके एक हफ्ता, डेढ़ हफ्ता निकाला। मैंने सोचा, गुस्सा शांत हो जाएगा तो अपने आप फोन करेंगे। नहीं फोन किया। मैं सुसाइड करने की भी कोशिश की, लेकिन कर नहीं पाया। मुझे लगा, मेरे मां-बाप को कैसा लगेगा। मैं बताता रहा हूं, इस दुनिया में कोई तुम्हारा अपना नहीं होता इसलिए जरूरत से ज्यादा भरोसा मत करना। तुम अच्छी औलाद तब तक ही हो जब तक तुम उनका कहना मान रहे हो। मैं इस धरती पर सबसे ज्यादा प्यार अपने मां-बाप से करता था। स्पेशली मम्मी से, मैं आपसे बहुत बहुत प्यार करता था मम्मा बहुत। मैं आपसे ज्यादा प्यार किसी से नहीं करता था मम्मी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'सुसाइड का ख्याल...', रामायण के 'लक्ष्मण' फॉलो करते हैं कौन सा धर्म?

नए घर का सच

अनुराग ने कहा, 'मैंने झूठ बोला था व्लॉग में कि मैंने नया घर लिया है और मेरे मम्मी पापा ऊपर रहते हैं। मैं रितिका के साथ पुराने फ्लैट में रह रहा था और मेरे मां-बाप घर में। न मुझे मां बाप का प्यार मिला, न भाई का प्यार मिला और न ही बीवी का प्यार मिला। उन्होंने मुझे कहा था कि भाई घर पर मत आनाञ अगर कुछ भी खराब हो गया, पापा की डेथ हो गई, तो तेरे ऊपर आएगी। मैंने कहा, यार अपने बाप को कौन मरते हुए देखना चाहता है। मैंने खुद को मार लिया अंदर से। उस दिन मैं सोफे में बैठके गिड़गड़ा रहा था। मैंने कहा, मम्मी कुछ भी करना बस अपने से अलग मत करना। झेला बहुत झेला। फिर सुसाइड करने की भी कोशिश की। मम्मी के लिए जो मैं साड़ी लेकर आया था उसके पल्लू को पंखे पर लटकाया। पर हिम्मत नहीं हुई। मुझे लगा, मैं मर जाऊंगा तो मेरे मां-बाप कैसे जीएंगे। लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं उनके लिए अलरेडी मर चुका हूं।'

मेरी मौत के जिम्मेदार...

अनुराग ने रोते हुए कहा, 'मैं जीना चाहता था, मैं भी खुश रहना चाहता था...मैं बस इतना कहूंगा, मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी मम्मी, पापा, भाई कलाम इनक, श्रेया होंगे। आंसू भी खत्म हो चुके हैं, इतना रो लिया। सब खत्म हो गया यार। ऐसा लगता है कभी-कभी दिल में इतना दर्द होता है कि मैं अब मर जाऊंगा। शायद ये मेरा आखिरी वीडियो होगा। मैं अब तक नहीं पोस्ट कर पा रहा था। मुझे लग रहा था कि सबकुछ सही हो जाएगा। लेकिन नहीं हुआ। मैं इस पोस्ट के बाद मैं शायद गायब हो जाऊंगा। I मैं बस सोना चाहता हूं। मुझे कुछ चार दिन हो चुके हैं सोए हुए। मैं पागल होते जा रहा हूं। नींद ही नहीं आ रही। दिमाग खत्म हो चुका है। रोज लड़ रहा हूं।'

सब ले लिया

अनुराग ने कहा, ‘मेरा भाई कलाम इनक मुझे परेशान करने लगा। मेरी वाइफ को धमकी लेने लगा। मैंने रितिका को घर छोड़ दिया। उसने मेरी प्रॉपर्टी, मेरा घर, मेरे डॉग्स…मुझे सब छीन लिया।’

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।