Anupamaa Serial Upcoming Twists Gautam Maahi Prepares a New Plan to Get Parag Property Twists: अनुपमा में आगे आने वाले हैं ये 3 ट्विस्ट, प्रॉपर्टी हथियाने के लिए गौतम-माही बनाएंगे नया प्लान, Tv Hindi News - Hindustan
More

Twists: अनुपमा में आगे आने वाले हैं ये 3 ट्विस्ट, प्रॉपर्टी हथियाने के लिए गौतम-माही बनाएंगे नया प्लान

Anupamaa Serial Upcoming: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही और प्रेम को पराग अपनी प्रॉपर्टी और बिजनेस सौंप देगा और इस बात से खिसियाए माही और गौतम किसी भी सूरत में कोठारी परिवार को सबक सिखाने के लिए नया प्लान सोचने लगेंगे।

Sat, 21 Feb 2026 03:27 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Twists: अनुपमा में आगे आने वाले हैं ये 3 ट्विस्ट, प्रॉपर्टी हथियाने के लिए गौतम-माही बनाएंगे नया प्लान

Anupamaa Upcoming Twists: टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में प्रॉपर्टी का बंटवारा और सबको सबका हिस्सा मिलते देख माही से रहा नहीं जाएगा। वह जाकर पराग कोठारी को अकेले में मिलेगी और उसे याद दिलाएगी कि कैसे वह आर्यन की पत्नी रह चुकी है। माही अपने ससुर पराग कोठारी से कहेगी कि आखिर वह उसे उसका हिस्सा देना कैसे भूल सकता है? इस पर पराग भी उसे याद दिलाएगा कि माही ने क्या-क्या किया है, और कैसे वह इस परिवार की सदस्य होने का हक खो चुकी है। माही बहुत गुस्से में होगी तभी वहां राही और प्रेम पहुंच जाएंगे।

गौतम-माही चलेंगे अब एक शातिर चाल

राही और प्रेम भी माही को यह कहकर चिढ़ाएंगे कि अगर वह कोशिश करे तो शायद अच्छी ना बन पाए, लेकिन थोड़ी कम बुरी लड़की बन सकती है। माही का गुस्सा और नफरत सातवें आसमान पर है, उधर गौतम भी खिसियाया बैठा है। दोनों मिलकर जल्द ही कोठारियों को सबक सिखाने की कसम खाएंगे। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर अनुपमा हंसमुख और बाकी बुजुर्गों के साथ प्यारा वक्त बिता रही है। वह मिलकर रवींद्र के बच्चों को सबक सिखाने की प्लानिंग करेगी और इस दौरान सभी दोस्त मिलकर खुश होंगे।

इस तरह अर्जुन के घर में घुसेगी अनुपमा

अनुपमा बताएगी कि कैसे नकली रईस और रवींद्र की पत्नी के रिश्तेदार बनकर वो अर्जुन के घर में दाखिल होंगे। इस बीच उधर अर्जुन अपनी मां के साथ बहुत बुरा बर्ताव कर रहा होगा। उसकी पत्नी भी अपनी सास को दिन-रात खरी खोटी सुनाती है। लेकिन कहीं न कहीं रवींद्र की पत्नी को अब यह हिम्मत मिली है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि अनुपमा और बापूजी बड़ी चालाकी से रवींद्र के बेटे अर्जुन के घर में घुसपैठ करेंगे। लेकिन उसके बाद चीजें किस तरह होंगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा की बेटी को धोखा दे रहा दिवाकर, दिल्ली में पहले से है पत्नी और एक बच्चा
ये भी पढ़ें:अरशद छोड़ देते सर्किट का रोल अगर..., बताया कब से लेनी शुरू की 1 करोड़ रुपये फीस
ये भी पढ़ें:मलाइका अरोड़ा ने रोम में मनाया वैलेंटाइन डे? सोशल मीडिया पर वायरल है हुई यह फोटो

अपकमिंग एपिसोड में मिलेगी वैलेंटाइन वाइब

इस सबके अलावा आपको अपकमिंग एपिसोड में वैलेंटाइन डे वाली वाइब भी देखने को मिलेगी। कोठारी परिवार के अधिकतर लोग बाहर गए हुए हैं और ऐसे में मौका पाकर प्रेम और राजा अपनी-अपनी पत्नियों को वैलेंटाइन सरप्राइज देंगे। रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। शो के लेटेस्ट अपडेट और अपकमिंग ट्विस्ट जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।