When Arshad Warsi Instructed to Charge More Money Could Have Rejected the Role If अरशद वारसी छोड़ देते सर्किट का रोल अगर..., बताया कब से लेनी शुरू की 1 करोड़ रुपये फीस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अरशद वारसी छोड़ देते सर्किट का रोल अगर..., बताया कब से लेनी शुरू की 1 करोड़ रुपये फीस

अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस में सर्किट का रोल इसलिए किया था, क्योंकि वह कोई और काम करने की स्थिति में नहीं थे। साथ ही इसी फिल्म के दौरान उन्हें इस बात का भी अहसास हो गया कि अब वह 1 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर सकते हैं।

Sat, 21 Feb 2026 02:31 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
अरशद वारसी छोड़ देते सर्किट का रोल अगर..., बताया कब से लेनी शुरू की 1 करोड़ रुपये फीस

साल 2003 में आई संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। फिल्म में अरशद वारसी ने सर्किट का रोल प्ले किया था जो कि संजय दत्त के किरदार का दोस्त है। अरशद वारसी ने यह रोल इतने फनी तरीके में प्ले किया कि संजय दत्त के मुन्ना भाई वाले किरदार को टक्कर देते नजर दिखे। इस रोल ने अरशद वारसी के करियर को जबरदस्त उछाल दी और उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि वह इस फिल्म से पहले खास नहीं कमा रहे थे, लेकिन इस फिल्म ने उनकी तकदीर ही बदलकर रख दी।

अरशद वारसी ने याद किया वो वक्त जब

अरशद वारसी ने पिंकविला के साथ बातचीत में कहा, 'मुन्ना भाई से पहले मैं मुश्किल से ही कुछ कमाता था, बहुत कम, लगभग न के बराबर। मैं कुछ भी नहीं कमा रहा था, जो भी मिलता, मैं ले लेता और संतुष्ट रहता। मुझे मिलने वाले पैसे को लेकर कभी ज्यादा झगड़ा नहीं करता था।' लेकिन जब अरशद वारसी ने सर्किट का रोल किया तो रातो-रात उनके सितारे बदल गए। अरशद ने मुन्ना भाई एमबीबीएस के वक्त की एक घटना याद करते हुए बताया कि उन्हें एक बार विपुल शाह का फोन आया था और उन्होंने कहा कि अरशद ने 1 करोड़ रुपये भी इस रोल के कम ही लिए थे।

'तुमने 1 करोड़ से एक पैसा भी कम लिया..'

अरशद वारसी ने बताया, 'मुन्ना भाई की रिलीज के बाद उन्होंने अचानक मुझे फोन किया और कहा, 'अगर तुमने 1 करोड़ रुपये से एक पैसा भी कम लिया, तो मैं तुम्हारे पीछे पड़ जाऊंगा।' अरशद वारसी ने आगे बताया कि विपुल शाह ने उनसे कहा, 'तुम्हें अंदाजा भी नहीं है कि तुम कितने टैलेंटेड हो, तुम यह सब क्यों कर रहे हो?' यह पहली बार था जब अरशद ने अपने मैनेजर से कहा कि उन्हें 1 करोड़ रुपये मांगने चाहिए। अरशद वारसी ने बताया कि इसके बाद उन्हें थोड़ा-थोड़ा करके ज्यादा पैसे मिलने लगे। उनकी नाम एक पहचान बन चुकी थी और ज्यादातर लोग उन्हें उनके किरदार के नाम से जानने लगे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मलाइका अरोड़ा ने रोम में मनाया वैलेंटाइन डे? सोशल मीडिया पर वायरल है हुई यह फोटो
ये भी पढ़ें:अरबाज ने 2.78 करोड़ में खरीदा फ्लैट, इस नए घर में ऐसा क्या होगा खास?
ये भी पढ़ें:नेटफ्लिक्स पर आने आएंगी ये 7 फिल्में, कैसा रहेगा फरवरी का आखिरी हफ्ता?

अरशद वारसी नहीं करते यह रोल अगर...

बता दें कि अरशद वारसी कई फिल्मों में बतौर लीड हीरो भी काम कर चुके हैं, हालांकि उन्हें इस मामले में उतनी कामयाबी नहीं मिली। जहां तक मुन्ना भाई एमबीबीएस में उनके सर्किट वाले रोल की बात है तो इसी बातचीत में अरशद ने बताया कि शुरू में उन्हें लगा था कि 'सर्किट' उनका आखिरी रोल साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें उनका किरदार संजय दत्त के पीछे खड़े गुंडों में से एक था। अरशद वारसी ने बताया कि वह इस रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे, कई लोगों ने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था जिसके बाद अरशद ने यह रोल उठाया। एक्टर ने साफ कहा कि अगर उनकी जिंदगी ठीक चल रही होती, तो शायद वह भी यह किरदार नहीं करते।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।