Anupamaa 21 Feb: अनुपमा की बेटी को धोखा दे रहा दिवाकर, दिल्ली में पहले से है पत्नी और एक बच्चा
Anupamaa 21 February 2026: अनुपमा सीरियल के शनिवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि कोठारी परिवार में कुछ बड़ी हलचल शुरू हुई है। उधर अनुपमा को दिल्ली में हंसमुख के दोस्त की मदद करने के दौरान कुछ ऐसा महसूस हुआ जो कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट ला सकता है।

Anupamaa 21 Feb 2026 Full Episode: टीवी सीरियल अनुपमा में शनिवार को बापूजी और अनुपमा बैठकर यह बात कर रहे होंगे कि कैसे रवींद्र के बेटे और बहू को सबक सिखाया जाए। दोनों की बातें चल ही रही होंगी कि तभी एक छोटा बच्चा भागता हुआ आएगा और अनुपमा के सामने आकर गिर पड़ेगा। अनुपमा झट से उस बच्चे को उठाएगी और पूछेगी कि उसे चोट तो नहीं लगी। अनुपमा इस बच्चे से पूछेगी कि उसके माता-पिता कहां है। बच्चा दूर खड़े एक कपल की तरफ इशारा करेगा और अनुपमा उसे लेकर उसके माता-पिता के पास जाएगी। अनुपमा इस कपल को आवाज देगी और बताएगी कि उनके बच्चा गिर गया था।
पाखी को धोखा दे रहा दिवाकर
बच्चे की मां फौरन पलटेगी और अनुपमा के पास आकर उससे बात करेगी, लेकिन बावजूद इसके कि मामला बच्चे से जुड़ा था, उसका पिता मुड़कर भी नहीं देखेगा। अनुपमा को यह बात बहुत अजीब लगेगी कि पिता को अपने बच्चे की बिलकुल भी फिक्र नहीं है। लेकिन अनुपमा को नहीं पता कि यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि उसकी बेटी पाखी से शादी करने जा रहा शख्स दिवाकर है। दिवाकर क्योंकि अनुपमा की आवाज पहचान चुका है, इसलिए वह पलटकर नहीं देख रहा है। लेकिन जब वह जा रहा होगा तो एक बाइक के शीशे में अनुपमा एक झलक देख लेगी। उसे शक होगा कि यह शख्स और कोई नहीं बल्कि दिवाकर ही होगा।
दिल्ली में है दिवाकर का परिवार
हालांकि वह क्योंकि पक्का नहीं कह सकती, इसलिए पीछे नहीं जाएगी। क्योंकि उसके मन में यह उधेड़बुन चल रही होगी कि दिवाकर तो अहमदाबाद में है, वो दिल्ली में कैसे हो सकता है। अनुपमा को इस बात का अंदाजा ही नहीं है कि दिवाकर पहले से शादीशुदा है और यहां दिल्ली में उसका एक भरा-पूरा परिवार है। अब देखना यह है कि क्या अनुपमा इस राज से समय रहते पर्दा उठा पाएगी? या फिर उसकी बेटी पाखी की जिंदगी फिर एक बार बर्बाद हो जाएगी। इधर हंसमुख शाह के बाकी दोनों दोस्त जाकर रवींद्र के बेटे अर्जुन को डराने धमकाने का काम करेंगे और उसका पीछा करके यह पता करेंगे कि वह एक नंबर का रिश्वतखोर है।
पराग कोठारी लेगा रिटायरमेंट
बात कोठारी मेंशन की करें तो पराग कोठारी बहुत खुश होगा कि एग्जिबिशन में सब कुछ बहुत अच्छा हुआ। वसुंधरा कोठारी से लेकर बच्चों तक, सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब पराग कोठारी बातों-बातों में अचानक वसीहत की बात शुरू कर देगा। पराग कोठारी बताएगा कि वक्त आ गया है जब प्रेम और राही को बिजनेस की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। जहां प्रेम और राही को ये बातें सुनकर अच्छा नहीं लगेगा कि उनके पिता अब काम से रिटायरमेंट लेना चाहते हैं, वहीं मीता और गौतम-माही को यह सोच-सोचकर गु्स्सा आ रहा होगा कि उन्हें बिजनेस में फूटी कौड़ी नहीं दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन