Malaika Arora Photo with Harsh Mehta Viral Rumores that Spend Valentine Day In Rome With Boyfriend मलाइका अरोड़ा ने रोम में मनाया वैलेंटाइन डे? सोशल मीडिया पर वायरल है इस शख्स के साथ फोटो, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

मलाइका अरोड़ा ने रोम में मनाया वैलेंटाइन डे? सोशल मीडिया पर वायरल है इस शख्स के साथ फोटो

मलाइका अरोड़ा की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर हर कोई सुपर एक्साइटेड नजर आ रहा है। फोटो में मलाइका अरोड़ा हर्ष के साथ नजर आ रही हैं।

Sat, 21 Feb 2026 12:33 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
मलाइका अरोड़ा ने रोम में मनाया वैलेंटाइन डे? सोशल मीडिया पर वायरल है इस शख्स के साथ फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस एक शख्स के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फोटो रोम में वैलेंटाइन डे के दौरान ली गई है। मलाइका अरोड़ा के साथ फोटो में नजर आ रहे शख्स हीरा व्यापारी हर्ष मेहता हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है और बीते कुछ वक्त से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें सोशल मीडिया पर आम हैं। हालांकि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका कई बार हर्ष के साथ नजर आ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक कोई नाम नहीं दिया है और ना ही रिलेशनशिप पर खुलकर कुछ बोले हैं।

मलाइका ने रोम में मनाया वैलेंटाइन्स डे?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर एक रेड्डिट यूजर ने पोस्ट की है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता इटली के रोम में एक साथ वैलेंटाइन डे मनाया होगा। इस फोटो को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है और लाइव हिन्दुस्तान इस फोटो की पुष्टि का दावा नहीं करता है। रेडिट यूजर ने लिखा, 'साफ है यह फोटो पीआर करने के पर्पस से ली गई है। जान बूझकर ऐसा दिखाने की कोशिश की गई है कि ये दोनों साथ में हैं। मलाइका बीते कई सालों से क्रिंज पीआर के लिए जानी जाती रही हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मलाइका बोलीं- डेली पिएं ये मॉर्निंग ड्रिंक, मोटापा करेगा कम और आंत होगी साफ
ये भी पढ़ें:'उन्हें चिंता था कि...', अरबाज नहीं चाहते थे कि मलाइका करें मुन्नी बदनाम पर डांस
ये भी पढ़ें:मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया लोअर एब्स में जमे फैट को घटाने का तरीका

कमेंट सेक्शन में क्या बोली पब्लिक?

दूसरे फॉलोअर ने पोस्ट पर कमेंट किया- यह फोटो देखकर ऐसा क्यों लग रहा है कि इस दौरान उन पर स्टूडियो लाइट का इस्तेमाल किया गया है? ऐसा लग रहा है कि किसी तरह का प्रमोशन करने के लिए यह फोटो ली गई है। एक यूजर ने लिखा- क्या यह फोटो देखने के बाद अब कोई एज गैप को लेकर शिकायत नहीं करेगा? क्या लड़कियों की तरफ से ऐसा किया जाना पूरी तरह सामान्य होता है? एक यूजर ने लिखा- ऐसा लग रहा है कि जैसे यह फोटो मलाइका के लिए किसी ने ली है। लुक्स पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- मलाइका अरोड़ा वक्त के साथ लियोनार्डो डी कैप्रियो की फीमेल वर्जन होती जा रही हैं। इसी तरह के ढेरों कमेंट इस पोस्ट पर किए गए हैं।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ

बता दें कि मलाइका अरोड़ा की उम्र 52 साल है और खबरों के मुताबिक हर्ष 33 साल के हैं। दोनों के बीच उम्र में करीब 19 साल का फासला है। दोनों की उम्र में फासले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हो रही है। मालूम हो कि इससे पहले मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। अर्जुन और मलाइका के बीच 12 साल का अंतर था। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी थीं। अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहने से पहले मलाइका अरोड़ा अरबाज खान के साथ शादी के बंधन में रह चुकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।