Anupamaa: अनुपमा को मिला नया काम, पर सामने है यह चुनौती, बुढ़ापे में स्टार बनेंगे लीला-हंसमुख
Anupamaa 14 March 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के 14 मार्च 2026 के एपिसोड में अनुपमा को एक नया काम मिल जाएगा, लेकिन मुश्किल यह है कि सावी विला में रहकर यह काम करना आसान नहीं होने वाला है।

टीवी सीरियल अनुपमा में आज आप देखेंगे कि अनुपमा गलती से दिग्विजय को जया समझ बैठती है, जिससे दिग्विजय का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वह गुस्से में बंकु से अनुपमा और जया को धक्के मारकर घर से निकाल देने को कहेगा। अनुपमा रोने लगेगी और दिग्विजय के सामने गिड़गिड़ाएगी कि उसे एक मौका दिया जाए। वह दिग्निजय से विनती करेगी कि वह उस बच्ची को लेकर कहां जाएगी। बंकु भी अनुपमा को माफ कर देने को कहेगा। कुछ देर सोचने के बाद दिग्विजय मान जाएगा। बाद में बंकु के साथ बातचीत के दौरान अनुपमा को एक हैरान कर देने वाला सच पता चलेगा।
बुढ़ापे में सुपरस्टार बनेंगे लीला और हंसमुख
बंकु अनुपमा को बताएगा कि वो सीक्रेट कमरा दिग्विजय की बेटी सावी का है, जिसे सर बहुत प्यार करते थे। बंकु कहेगा कि सर हमेशा से ऐसे नहीं थे, बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन बेटी की मौत के बाद उन्होंने खुशियों से मुंह मोड़ लिया। बंकु बताएगा कि दिग्विजय अपनी बेटी सावी की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानता है। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर शाह हाउस में ईशानी, बा और बापूजी का पॉडकास्ट हिट हो जाएगा। तीनों मिलकर खुशियां मनाएंगे। उनके पॉडकास्ट को 10 मिलियन व्यूज मिले होंगे और यह सुनकर तोषु जल-भुन जाएगा। तोषू को लगेगा कि घर के बुजुर्ग इस उम्र में इतना पैसा और नाम कमा रहे हैं, जबकि वह खुद खाली बैठा है।
जहरीली नागिन सी डसती फिर रही वसुंधरा
शाह हाउस में जहां चीजें काफी हद तक पॉजिटिव डायरेक्शन में आगे बढ़ रही हैं, वहीं कोठारी हाउस में भी शांति नहीं रहने वाली है। मीता नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रही है, लेकिन वसुंधरा उसे सबके सामने बेइज्जत कर देगी। वसुंधरा कहेगी कि वह पराग के पैसे बर्बाद न करे। वसुंधरा अनिल को भी ताना मारेगी कि वह ऑफिस तो जाता है लेकिन कोई पैसा कमाकर नहीं लाता, जबकि गौतम घर के लिए सबसे ज्यादा काम करता है। ये सब बातें सीधे मीता और अनिल के दिल पर चोट करेंगी। राही जब देरी से लौटेगी, तो वसुंधरा उस पर भी तंज कसने से बाज नहीं आएगी।
अनुपमा को मिला नया काम, पर यह है चुनौती
अनुपमा अपनी कुकिंग से दिग्विजय का दिल जीतने की कोशिश करेगी। अनुपमा की बनाई दाल खाकर दिग्विजय इमोशनल हो जाएगा क्योंकि उसे अपनी बेटी सावी के हाथ का स्वाद याद आ जाएगा। इसी बीच अनुपमा को एक बड़ा केटरिंग का काम मिलेगा। जया की पढ़ाई और भविष्य के लिए अनुपमा यह रिस्क लेने को तैयार हो जाएगी। लेकिन दिक्कत यह है कि अनुपमा को देर रात तक काम करना पड़ेगा, जबकि दिग्विजय के घर में रात को शोर करना मना है। अब देखना यह है कि अनुपमा अपना काम और अपना ठिकाना कैसे बचा पाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन