1/7'अनुपमा' टीवी का सबसे पॉपुलर शो है। शो में बा को अनुपमा को पांच पन्नों का भाषण देते तो खूब देखा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल जिंदगी में अनुपमा और उनकी सास 'लीला बा' के बीच उम्र का फासला कितना कम है? आइए 2026 के आंकड़ों के अनुसार आपको 'अनुपमा' की स्टारकास्ट की असल उम्र के बारे में बताते हैं।

शो के सबसे बुजुर्ग और सम्मानीय सदस्य अरविंद वैद्य हैं। जी हां, आपके प्यारे बापूजी असल जिंदगी में 84 साल के हो चुके हैं। इस उम्र में भी वह कभी शूटिंग मिस नहीं करते हैं।

शो में धमाल मचाने वालीं माेटी बा का असली नाम अलका कौशल है। अलका कौशल 56 साल की हैं। अपनी उम्र के इस पड़ाव पर भी अलका अपने स्टाइल और तीखे अभिनय से स्क्रीन पर हर किरदार में छा जाती हैं।

लीला शाह यानी 'बा' का किरदार निभाने वालीं अल्पना बुच की असल उम्र 53 साल है। यह जानकर कई लोग हैरान रह जाते हैं कि पर्दे पर एक सख्त दादी का रोल करने वालीं अल्पना असल जिंदगी में काफी मॉडर्न और खुशमिजाज हैं।

सचिन त्यागी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आते थे, वहीं अब 'अनुपमा' में मिस्टर दिग्विजय के रोल में दिखाई दे रहे हैं। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि सचिन त्यागी की उम्र 51 साल है। सचिन ने अपनी उम्र के इस दौर में भी अपनी फिटनेस और लुक्स को इस तरह बरकरार रखा है कि वह आज भी टीवी के सबसे प्रभावशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

शो की जान और लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली 48 साल की हो चुकी हैं। अनुपमा के किरदार में उन्होंने मीडिल क्लास की महिला के संघर्षों दिखाया है और घर-घर में अपनी जगह बनाई है।

अपनी भारी आवाज और सधे हुए अभिनय के लिए मशहूर राहील आजम 44 साल के हैं। शो में वह पराग कोठारी का किरदार निभा रहे हैं। लीप के बाद वह नजर नहीं आए हैं, लेकिन हर एपिसोड में उनका जिक्र जरूर होता है।
