Anupamaa 13 March: अनुपमा को डराता है पॉल, कहता है- मिस्टर दिग्विजय कभी भी कुछ भी कर सकता है
Anupamaa Today's Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में मिस्टर दिग्विजय, जया पर भड़कते हैं। पॉल, अनुपमा को डराता देता है। जस्सी, अंश के प्यार में पड़ने लगती है।

Anupamaa 13 March 2026 Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के 13 मार्च के एपिसोड में मंकू, मिस्टर दिग्विजय को नाश्ता देता है। वह मिस्टर दिग्विजय काे बताता है कि वह पीछे वाले बाग से कच्चे आम लेकर आया है। वह पूछता है, ‘इसका अचार बना दूं?’ मिस्टर दिग्विजय भड़क जाते हैं और कहते हैं कि पिछले चार साल न इस घर में कुछ बदला है और न आगे बदलेगा। तभी अनुपमा और जया आते हैं। जया, मिस्टर दिग्विजय का नाम नहीं बोल पाती है।
मिस्टर दिग्विजय के चेहरे पर स्माइल
मिस्टर दिग्विजय, जया को अपना नाम सिखाते हैं, लेकिन वो तब भी नहीं सीख पाती है। ऐसे में जया, मिस्टर दिग्विजय को डिग्गी अंकल बोलती है। मिस्टर दिग्विजय खुश हो जाते हैं और अपनी बेटी के ख्यालों में गुम हो जाते हैं। फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि मिस्टर दिग्विजय की बेटी भी उन्हें डिग्गी पापा बुलाती थी। जब मिस्टर दिग्विजय ख्यालों से बाहर आते हैं तब वह जया पर भड़क जाते हैं। मिस्टर दिग्विजय कहते हैं, ‘अगर दिग्विजय नहीं बोल सकती तो सिर्फ अंकल बुलाओ।’ अनुपमा, मिस्टर दिग्विजय के रवैया से दंग रह जाती है। हालांकि, बिना कुछ बोले जया को वहां से लेकर चली जाती है।

पॉल देता है अनुपमा को चेतावनी
अनुपमा को देवी पूजन के दिन केलों के पत्तों से चटाई बनाने का काम मिलता है। अनुपमा खुश हो जाती है और फटाफट सारा काम करती है। इस काम के बदले अनुपमा को नगद राशि मिलती है। पैसे लेकर जब अनुपमा, जया को लेने स्कूल जाती है तब पॉल उसके पीछे आता है। पॉल, अनुपमा को धमकाने की कोशिश करता है। पॉल कहता है कि उसके रहते हुए अनुपमा को कोई काम नहीं मिलेगा। पॉल ये भी कहता है कि मुझसे नहीं, मिस्टर दिग्विजय से डरो। उसके बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। वो कभी भी कुछ भी कर सकता है। अनुपमा, पॉल को जवाब नहीं देती है। वहां से भाग जाती है।
अंश का साथ देती है जस्सी
दूसरी तरफ, अंश, जस्सी का काम संभालता है। वह प्रोड्यूसर से मिलता है और उन्हें बताता है कि जस्सी के पास अगले चार महीने तक कोई डेट्स नहीं हैं। जब प्रोड्यूसर पैसे निकालता है तब तोषू आ जाता है और प्रोड्यूसर से पैसे ले लेता है। प्रोड्यूसर पूछता है, ‘तुम कौन?’ बापूजी बीच में आते हैं और कहते हैं कि ये जस्सी का स्पॉट बॉय है। अंश, भड़क जाता है और तोषू से लड़ने लगता है। इसी बीच, जस्सी आती है और कहती है कि अंश उसका मैनेजर है और जो भी बात होगी वो अंश से ही होगी।

अंश की बातों में खो जाती है जस्सी
प्रोड्यूसर वहां से चला जाता है। जस्सी और अंश काम की बातें करने लगते हैं। जस्सी, अंश की बातों में खो जाती है। बा ये देखकर परेशान होने लगती हैं। वहीं तोषू, बा को भड़काने का काम करता है। वहीं कोठारी हाउस में प्रेम और राही मिलकर प्रांशी को संभालते हैं। जब राही मीटिंग में होती है तब प्रेम, प्रांशी को देखता है। सिर्फ घर पर ही नहीं, काम में भी प्रेम, राही का साथ देता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन