अक्षय कुमार ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून में उड़ाई आरजे महवश की खिल्ली, देखें कैसे खींची टांग
अक्षय कुमार व्हील ऑफ फॉर्च्यून के होस्ट हैं। एक एपिसोड में आरजे महवश पहुंची तो उन्होंने उनकी खूब खिल्ली उड़ाई। अब एपिसोड का प्रोमो वायरल है और आरजे ने इस पर इंस्टा स्टोरीज भी लगाई हैं।

अक्षय खान के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के कॉन्टेंट क्रिएटर स्पेशल एपिसोड में आरजे महवश भी हिस्सा लेंगी। सोनी ने इसका प्रोमो जारी किया है। वहीं महवश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एपिसोड से जुड़े मजेदार कमेंट्स लिखे हैं। शो में महवश की अक्षय ने टांग खींची। उन्होंने लिखा भी है कि उनके साथ जितना गलत हो सकता था, हुआ। प्रोमो में महवश पजल रिवील होने से पहले ही सॉल्व करने लगती हैं, इस पर अक्षय उनको चिढ़ाते हैं।
महवश की खींची टींग
सोनी लिव पर प्रोमो दिख रहा है। इसमें महवश पजल स्क्रीन पर देखती हैं। अक्षय उनसे बोलते हैं, मैं देख रहा हूं कि आप बहुत कन्फ्यूज हैं। महवश बोलती हैं, 'मैं इसे दिमाग में सॉल्व करने की कोशिश कर रही हूं।' अक्षय बताते हैं कि ये तो रिवील ही नहीं हुआ। इसके बाद बोलते हैं, किसी का बाप नहीं सॉल्व कर सकता वो। है कोई माई का लाल, जो सॉल्व कर देगा उसे मैं 1 करोड़ रुपये दूंगा। 1 करोड़ भी नहीं मैं अपनी किडनी दे दूंगा।
महवश ने दी सफाई
महवश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, हाहाहाहा, एंग्जाइटी से बिना शुरू हुए ही सॉल्व करने लग जाती थी मैं। फिर लिखा है, किसी ने कमेंट किया है, सॉल्व नहीं कर सकते पर सोच तो सकते हैं। फिर लिखा है, मेरी किस्मत में छेद लेकर गई थी मैं उस दिन, बिल्कुल मत देखना ये एपिसोड।
फीवर में हुआ था शूट
महवश पहले एपिसोड के शूट का पोस्ट कर चुकी हूं। उन्होंने इसमें लिखा था कि व्हील ऑफ फॉर्च्यून के शूट के दौरान उन्हें 101 फीवर था। साथ ही अक्षय कुमार की तारीफ की थी। महवश ने लिखा था, 101 फीवर पर भी, मुझे लगता है कि हमने बढ़िया शो निकालना मैनेज कर लिया। क्योंकि कुछ भी हो, शो मस्ट गो ऑन। अक्षय कुमार को टैग करके महवश ने लिखा था, सर आप स्टार हो। मैंने जितने लोगों के साथ भी काम किया है, ईमानदारी से कहूं तो वह सबसे स्वीट हैं।
जानें शो के बारे में
व्हील ऑफ फॉर्च्यून के इंडियन वर्जन को अक्षय कुमार होस्ट कर रहे हैं। यह शो 27 जनवरी से शुरू हुआ था। सोमवार से शुक्रवार सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर इसको 9 बजे देखा जा सकता है। इसे सोनी लिव ओटीटी ऐप पर भी देख सकते हैं। शो में पजल सॉल्व करके कैश प्राइज जीतना होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन