सोने से पहले बिस्तर गीला कर देती हैं ट्विंकल… अक्षय कुमार ने बताई बीवी की खुराफाती हरकत
अक्षय कुमार के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में उनके दोस्त रितेश मेहमान बने। इस दौरान दोनों की मजेदार बातचीत सामने आई। अक्षय ने बताया कि कैसे उनकी बीवी ट्विंकल उन्हें गुस्सा होने का सिग्नल देती हैं।

अक्षय कुमार नया गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून लेकर आ रहे हैं। सोनी चैलन ने इसके कई प्रोमो जारी कर दिए हैं। शो में सिलेब्रिटी गेस्ट जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, तुषार कपूर, साजिद खान और श्रेयश तलपड़े गेम खेलते दिखेंगे। शो के कई प्रोमोज आ चुके हैं जिनमें से एक में अक्षय कुमार रितेश को शादी में खुश रहने की ट्रिक बताते हैं। हालांकि पता चलता है कि रितेश उसको पहले से ही फॉलो कर रहे हैं। इसके बाद अक्षय बताते हैं कि उनकी बीवी ट्विंकल जब नाराज होती है तो उनका अजीब सिग्नल होता है। वह अक्षय का बिस्तर गीला कर देती हैं।
अक्षय ने दिया रितेश को गुरुमंत्र
प्रोमो के दौरान अक्षय रितेश और जेनेलिया से पूछते हैं कि दोनों कितने सालों से साथ हैं। इस पर रितेश जवाब देते हैं, '10 साल डेटिंग र 14 साल से शादी तो टोटल 24 साल हो चुके हैं।' अक्षय बोलते हैं, '25 वाले को पूछ। सॉरी बोलना सीखो।' इस पर जेनेलिया बोलती हैं, 'वह सॉरी देशमुख हैं।' रितेश बताते हैं कि वह तुरंत माफी मांग लेते हैं। अक्षय ने बताया कि उनकी वाइफ गुस्सा है, यह बताने का तरीका काफी यूनीक है।
ऐसे गुस्सा निकालती हैं ट्विंकल
अक्षय बोलते हैं, 'मेरी बीवी का अलग है। अगर मेरी बीवी मुझसे गुस्सा है तो मुझे पता तब चलता है जब मैं सोने जाता हूं। क्योंकि जैसे ही सोने जाता हूं, मुझे पता चलता है कि मेरे साइड का बिस्तर पूरी तरह गीला है। वह इस पर पानी फेंक देती है।' रितेश जोर से हंसकर बोलते हैं, 'आई लव टीना (ट्विंकल)'। गेम शो में रितेश और जेनेलिया साथ मिलकर खेलते हैं और काफी पैसे जीतते जाते हैं। वही श्रेयश तलपड़े अकेले खेल रहे होते हैं। इस पर अक्षय उनकी टांग खींचते हैं कि रितेश बीवी के साथ खेल रहे हैं इसलिए जीत रहे हैं।
क्या है व्हील ऑफ फॉर्च्यून
व्हील ऑफ फॉर्च्यून दुनियाभर के कई देशों में पॉप्युलर गेम शो है। अब यह भारत में भी आया है। इसमें हिस्सा लेने वाले को व्हील घुमाकर पजल्स सॉल्व करने होते हैं और इसके बदले वह पैसे जीतता जाता है। इनाम की राशि 1 रुपये से लेकर 1 करोड़ और कई गिफ्ट हैम्पर्स भी हैं। गेम में एक पेंच ये है कि अगर सांप ने डस लिया तो आपके सारे पैसे चले जाएंगे। व्हील ऑफ फॉर्च्यून 27 जनवरी से शुरू हो रहा है। सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे इसे देखा जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन