wheel of fortune akshay kumar teases karisma Kapoor that she has flat in every building of bandra lolo replies back बांद्रा की हर बिल्डिंग में है करिश्मा कपूर का फ्लैट? अक्षय कुमार ने खींची टांग तो मिला मस्त जवाब, Tv Hindi News - Hindustan
More

बांद्रा की हर बिल्डिंग में है करिश्मा कपूर का फ्लैट? अक्षय कुमार ने खींची टांग तो मिला मस्त जवाब

व्हील ऑफ फॉर्च्यून गेम शो में अक्षय कुमार की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी पहुंचेंगे। करिश्मा ने बताया कि गेम बहाना है वह अक्षय के साथ मजे करने आई हैं। इस पर अक्षय ने उनकी खिंचाई की और उनकी प्रॉपर्टी पर भी कमेंट किया।

Tue, 27 Jan 2026 02:45 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
बांद्रा की हर बिल्डिंग में है करिश्मा कपूर का फ्लैट? अक्षय कुमार ने खींची टांग तो मिला मस्त जवाब

अक्षय कुमार गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के होस्ट बनकर छोटे पर्दे पर धमाका मचाने वाले हैं। इस शो में वह लोगों को रुपये जितवाने के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे। करिश्मा कपूर गेम शो का हिस्सा बनीं तो अक्षय ने उनकी खूब टांग खींची। अक्षय ने बताया कि बांद्रा की हर बिल्डिंग में करिश्मा कपूर का एक फ्लैट है। इस पर करिश्मा ने भी उन्हें मजेदार जवाब दिया।

करिश्मा ने दिया मजेदार जवाब

अक्षय कुमार करिश्मा को चिढ़ाते हुए बोले, 'बांद्रा की हर बिल्डिंग में उनका फ्लैट है। बिल्डिंग के बाहर लगे बोर्ड पर 'K Kapoor' लिखा रहता है। ये लोग अपना पूरा नाम नहीं लिखते। इनकी मां बबीता कपूर भी अपनी नेमप्लेट 'B Kapoor' रखती हैं। मैंने पूछा कि इतने फ्लैट्स क्यों खरीद रहे हैं तो इन लोगों ने बताया कि सांताक्रूज और खार भी पहुंचना चाहते हैं। लेकिन ये ईमानदार लोग हैं, एक बिल्डिंग में एक से ज्यादा फ्लैट नहीं लेते। बाकी फ्लैट्स दूसरों के लिए छोड़ देते हैं। करिश्मा अपनी हर रात अलग फ्लैट में बिताती हैं।' अक्षय की बातों पर हंसने लगीं और बोलीं, 'कुछ भी। आपको पता है, पूरा जुहू इनका है?'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब अक्षय कुमार लोगों को करेंगे मालामाल, जानें क्या है व्हील ऑफ फॉर्च्यून गेम शो

अक्षय ने की करिश्मा की तारीफ

व्हील ऑफ फॉर्च्यून गेम शो 27 जनवरी से शुरू हो रहा है। करिश्मा के साथ अनु मलिक भी होंगे। करिश्मा बोलती हैं कि वह गेम शो में अक्षय कुमार के साथ मजे करने आई हैं। इस पर अक्षय बोलते हैं, पहले क्या कम मजे किए हैं। इस पर सभी लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद अक्षय बताते हैं कि करिश्मा कपूर उनकी पहली हिरोइन हैं। अक्षय बोले, मैंने अपनी पहली फिल्म इनके साथ की। पहला गाना इनके साथ किया। इसके बाद अक्षय ने करिश्मा से कहा कि वह बहुत सुंदर हैं। इसके बाद अक्षय ने उस फिल्म का गाना भी गाया। बता दें कि फिल्म 1992 में आई थी। जिसका टाइटल दीदार था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।