अब अक्षय कुमार लोगों को करेंगे मालामाल, जानें केबीसी से कैसे अलग है व्हील ऑफ फॉर्च्यून गेम शो
अक्षय कुमार दुनिया के सबसे पॉप्युलर गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून्स से टीवी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। यह शो यूएस का नंबर वन एंटरटेनमेंट शो रह चुका है जिसमें लोग मालामाल भी होते हैं। जानें यह केबीसी से कैसे अलग है।

अक्षय कुमार की वाइफ ओटीटी शो होस्ट कर चुकी हैं। अब मिस्टर खिलाड़ी की टीवी पर धमाकेदार एंट्री हो रही है। दुनिया का पॉप्युलर गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्युन इंडिया में भी आ रहा है। अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इससे जुड़ा अनाउंसमेंट कर दिया है। अक्षय कुमार इसे होस्ट करेंगे। सोनी टीवी ऑफिशियल ने इसका प्रोमो भी जारी कर दिया है। फैन्स इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। यहां जानें क्या है व्हील ऑफ फॉर्च्यून्स और यह केबीसी से कैसे अलग है।
अक्षय लोगों को करेंगे मालामाल
सोनी चैनल ने शो का टीजर इंस्टाग्राम पर डाला है। अक्षय की फोटो के साथ पोस्टर पर लिखा है, दुनिया का सबसे पॉप्युलर गेम शो, भारत को नमस्ते बोलने वाला है। साथ में लिखा है, ये शो 8 एमी अवॉर्ड्स का विनर है। 40 से ज्यादा देशों में इसके वर्जन्स आ चुके हैं। यूएसए का नंबर 1 एंटरटेनमेंट शो। इसे अक्षय कुमार होस्ट करेंगे। अक्षय कुमार के फैन्स इस घोषणा पर काफी खुश हैं। हालांकि चैनल ने अब तक यह नहीं बताया है कि शो कबसे शुरू होगा।
क्या है व्हील ऑफ फॉर्च्यून शो
व्हील ऑफ फॉर्च्यून अमेरिका का बहुत पुराना गेम शो है। यह शो 6 जनवरी 1975 से लगातार दिखाया जा रहा है। इस गेम शो में प्लेयर्स को सवालों के जवाब गेस करने होते हैं। शो में होस्ट एक व्हील घुमाने को बोलता है। व्हील जहां रुकता है उसमें एक कार्ड पर विनिंग अमाउंट लिखा रहता है। एक कैटिगरी बताता है। सवाल इसी कैटिगरी का होता है। स्क्रीन पर सवाल से जुड़ा पजल दिखता है। इसे सॉल्व करना होता है। सही जवाब देने वाला वो प्राइस मनी जीत जाता है।
कैसे है केबीसी से अलग
केबीसी गेम शो जनरल नॉलेज पर बेस्ड है जबकि व्हील ऑफ फॉर्च्यून शब्दों और फ्रेज से जुड़ा पजल है। इसमें प्राइस मनी लक पर भी डिपेंड करती है। इसमें आपकी शब्दावली और प्रजेंस ऑफ माइंड का टेस्ट होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन