ट्रेन में शूट हुआ दूरदर्शन के इस सीरियल का लगभग हर एपिसोड, 7.3 है IMDb रेटिंग
TV Serial Shot in Train: दूरदर्शन पर कई ऐसे शोज आए जो आज के वक्त में भी याद किए जाते हैं। ऐसा ही दूरदर्शन का एक शो था जिसका ज्यादातर हिस्सा भारतीय रेलवे की सबसे लंबी जर्नी करने वाली ट्रेनों में से एक में शूट हुआ था।

दूरदर्शन इंडियन टीवी के इतिहास का एक अहम हिस्सा है। दूरदर्शन पर कई ऐसे शोज टेलीकास्ट हुए जिनकी लोग आज तक बात करते हैं। एक वक्त था जब दूरदर्शन के शोज ही लोगों के मनोरंजन का एकमात्र साधन थे। आज हम आपको दूरदर्शन के एक ऐसे ही ट्रेवल शो के बारे में बता रहे हैं जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज चेहरे नजर आए थे। इस सीरियल की खास बात ये थी कि इस सीरियल की ज्यादातर शूटिंग भारतीय रेलवे की सबसे लंबी जर्नी करने वाली ट्रेनों में से एक में शूट हुआ था।
क्या है 15 एपिसोड वाले इस सीरियल का नाम?
हम जिस शो की बात कर रहे हैं उस शो का नाम है यात्रा। यात्रा दूरदर्शन पर साल 1986 में प्रसारित हुआ था। इस सीरियल में कुल 15 एपिसोड्स थे। जिस वक्त ये सीरियल रिलीज हुआ था इसे काफी पसंद किया गया था। दूरदर्शन के इस सीरियल को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था।
ट्रेन में हुई थी सीरियल की शूटिंग
दूरदर्शन के शो यात्रा की शूटिंग हिमसागर एक्सप्रेस और त्रिपुरा एक्सप्रेस में हुई थी। हिमसागर एक्सप्रेस, भारतीय रेलवे की सबसे लंबी जर्नी करने वाली ट्रेनों में से एक है। हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी (TN) और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली ट्रेन है।

यात्रा शो की कास्ट
श्याम बेनेगल के शो की कास्ट की बात करें तो इस शो में ओम पुरी, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, ईला अरुण, राजेंद्र गुप्ता, मोहन गोखले और हिमानी शिवपुरी जैसे कलाकार नजर आए थे। ओमपुरी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में बहुत नाम कमाया। उनकी गिनती बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स में की जाती है। ओम पुरी का निधन साल 2017 में हुआ था। नीना गुप्ता की बात करें तो वो आज भी बॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं। नीना गुप्ता बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। हाल ही में नीना गुप्ता अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की फिल्म तू मेरी मैं तेरा में नजर आई थीं।
कितनी है इस शो की आईएमडीबी रेटिंग?
यात्रा शो की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। अगर आप आज की डेट में ये सीरियल देखना चाहते हैं तो आपको यूट्यूब पर इसके एपिसोड्स मिल जाएंगे। इस सीरियल के प्लॉट की बात करें तो सीरियल में दो लंबी ट्रेन यात्राएं दिखाई गई हैं जहां अलग-अलग लोग अपनी-अपनी कहानियां एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन