tv top 10 mythological show imdb ratings, this serial beats ramayan mahabharat read टीवी के 10 माइथोलॉजिकल शो की IMDb रेटिंग, इस सीरियल ने रामायण-महारभारत को भी छोड़ा पीछे
More
Hindi Newsफोटोटीवी के 10 माइथोलॉजिकल शो की IMDb रेटिंग, इस सीरियल ने रामायण-महारभारत को भी छोड़ा पीछे

टीवी के 10 माइथोलॉजिकल शो की IMDb रेटिंग, इस सीरियल ने रामायण-महारभारत को भी छोड़ा पीछे

माइथोलॉजिकल शो का अपना एक दौर रहा है। 1980 के दशक से लेकर अभी तक आस्था से जुड़ी कहानी, किरदार ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बीआर चोपड़ा की महाभारत और रामानंद सागर की रामायण को IMDb का कितनी रेटिंग मिली है? एक ऐसा भी माइथोलॉजिकल शो जिसने अपनी रेटिंग से सभी को पीछे छोड़ा हुआ है। 

Usha ShrivasSat, 21 March 2026 03:07 PM
1/11

माइथोलॉजिकल शोज की IMDb रेटिंग

सालों से माइथोलॉजिकल शो ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। इस सीरियल की IMDb रेटिंग ये रही। रामायण और महाभारत जैसे कल्ट शो को इस सीरियल ने पछाड़ा।

2/11

रामायण

रामानंद सागर ने 1987 में ऑडियंस के लिए रामायण बनाई। इस सीरियल में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता का किरदार निभाया था। ये एक्टर्स आज भी अपने स्क्रीन नाम की वजह से याद किए जाते हैं। IMDb पर इस शो को 9 की रेटिंग मिली हुई है।

3/11

महाभारत

बीआर चोपड़ा ने 1988 में महाभारत का निर्माण किया था। इस शो ने टीवी की ऑडियंस को अपने से बांधे रखा। एक्टर्स को जिंदगी भर के लिए यादगार किरदार मिले। इस शो को IMDb पर 8.9 की रेटिंग मिली हुई है।

4/11

श्री कृष्णा

महाभारत और रामायण के बाद श्री कृष्णा ने ऑडियंस को अपने से बांधे रखा। इस सीरियल में भगवान कृष्ण के बचपन और फिर बड़े होने के बाद की कहानी को दिखाया गया था। IMDb पर सीरियल को 8.7 की रेटिंग मिली हुई है।

5/11

ओम नमः शिवाय

साल 1997 में ओम नमः शिवाय नाम का सीरियल आया था। इस सीरियल की शुरुआत शिव तांडव से होती थी। उस समय में सफल हुए इस सीरियल को IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है।

6/11

रामायण

रामानंद सागर के बेटे ने साल 2008 में नए किरदारों के साथ रामायण बनाई थी। इस सीरियल में गुरमीत चौधरी और देबिना ने लीड राम और सीता का किरदार निभाया था। इसी शो के बाद दोनों ने असल में भी शादी कर ली और आज दो बेटियों के पेरेंट्स हैं। इस शो को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है।

7/11

देवों के देव महादेव

2011-2014 तक ओके टीवी पर मोहित रैना का राज। उनका ये सीरियल TRP में आगे रहा। पहले सोनारिका भदौरिया ने इसमें पार्वती का किरदार निभाया था। बाद में मौनी रॉय की एंट्री हुई। इस सीरियल को सबसे ज्यादा 9.3 की IMDb रेटिंग मिली हुई है।

8/11

महाभारत

सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने साल 2013-2014 में नए जमाने की महाभारत बनाई थी। इस महाभारत में शाहीर शेख ने अर्जन का किरदार निभाया जिसे पसंद किया गया था। IMDb पर इस सीरियल को 8.7 की रेटिंग मिली हुई है।

9/11

सिया के राम

साल 2015 में आशीष शर्मा को लेकर सिया के राम बनाया गया था। ये सीरियल भी टीवी पर जबरदस्त हिट हुआ और इसे IMDb पर 8.।2 की रेटिंग मिली हुई है।

10/11

साईं बाबा

टीवी पर साईं बाबा नाम का भी एक सीरियल आया करता था। साल 2005 में आए इस शो को ऑडियंस ने पसंद किया था। IMDb पर इस शो को 7.।5 की रेटिंग मिली हुई है।

11/11

जय गंगा मैया

साल 2003 में जय गंगा मैया नाम का भी एक सीरियल आया। इस सीरियल में रीना कपूर ने लीड किरदार निभाया था। IMDb पर इस सीरियल को 8.।4 की रेटिंग मिली है।