Kangana Ranaut Announces New Film Bharat Bhaagya Viddhaata Big Box Office Clash Diljit Dosanjh Main Vaapas Aaunga कंगना रनौत ने नई फिल्म का किया ऐलान, दिलजीत दोसांझ से होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

कंगना रनौत ने नई फिल्म का किया ऐलान, दिलजीत दोसांझ से होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर

कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। उनकी नई फिल्म की टक्कर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म मैं वापस आउंगा से होगी। दोनों फिल्में 12 जनू को रिलीज होंगी। 

Wed, 6 May 2026 04:03 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कंगना रनौत ने नई फिल्म का किया ऐलान, दिलजीत दोसांझ से होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर

कंगना रनौत ने अपने नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। उनकी नई फिल्म का नाम है भारत भाग्य विधाता। कंगना रनौत ने फिल्म के ऐलान के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है। कंगना रनौत की फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। कंगना रनौत की इस फिल्म की टक्कर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म मैं वापस आउंगा से होगी। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है।

12 जून को रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म

कंगना रनौत ने अपने प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का ऐलान करते हुए पोस्ट डाला।उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा- आम लोगों की असाधारण कहानी। उस रात की कहानी, जब मानवता डर से ऊपर अधिक प्रबल खड़ी हुई। इंडिया के असली हीरोज की अनकही कहानी। सिनेमाघरों में 12 जून को।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिलजीत के 7 विवाद: कंगना से लड़ाई और खालिस्तानी होने के आरोपों तक की पूरी कहानी

फिल्म का नाम है- भारत भाग्य विधाता

कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म होगी। यह फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान 400 लोगों की जान बचाने वाले हॉस्पिटल स्टाफ की कहानी कहेगी। भारत भाग्य विधाता के पोस्टर में भारत हिंदी में लिखा है। वहीं, भाग्य विधाता इंग्लिश में लिखा हुआ है। भारत शब्द पर मुंबई अंडर अटैक लिखा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान खान की इस बात को आज तक नहीं भूली हैं कंगना रनौत, बोलीं- मुझे देखा था…

12 जून को रिलीज होगी दिलजीत की भी फिल्म

कंगना रनौत की फिल्म दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आउंगा के साथ रिलीज होगी। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी, सयानी गुप्ता और रजत कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म भी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दिलजीत की बात करें तो वो इन दिनों अपने वर्ल्ड टूर में व्यस्त हैं। दिलजीत दोसांझ की इस साल फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई थी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा वरुण धवन, सनी देओल, मोना सिंह और अहान शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंगना ने कॉफी विद करण में हुए विवाद को लेकर की बात; 'मेरे मुंह पर मेरे कपड़ों…'

पिछले साल रिलीज हुई थी कंगना रनौत की इमरजेंसी

बता दें, कंगना रनौत इससे पहले फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं। इमरजेंसी में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म को कंगना रनौत ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.2 है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और सनी सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।