Kagnaga Ranaut Reacts to her Koffee With Karan Controversy says mere kapdon ka majaak udaya mujhe chudail bulaya gaya कंगना रनौत ने ‘कॉफी विद करण’ में हुए विवाद को लेकर की बात, कहा- ‘मेरे मुंह पर मेरे कपड़ों का मजाक उड़ाया’, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कंगना रनौत ने ‘कॉफी विद करण’ में हुए विवाद को लेकर की बात, कहा- ‘मेरे मुंह पर मेरे कपड़ों का मजाक उड़ाया’

बॉलीवुडव एक्ट्रेस और बीजेपी लीडर कंगना रनौत ने सालों बाद करण जौहर के साथ कॉफी विद करण के एपिसोड में डायरेक्टर संग हुए अपने विवाद को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके कपड़ों और इंग्लिश का मजाक उड़ाया गया था। 

Fri, 17 April 2026 08:12 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कंगना रनौत ने ‘कॉफी विद करण’ में हुए विवाद को लेकर की बात, कहा- ‘मेरे मुंह पर मेरे कपड़ों का मजाक उड़ाया’

कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड के उन लोगों में शामिल है जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इस वजह से कई बार वो विवाद में भी फंस जाती हैं। कॉफी विद करण के सीजन 5 में कंगना रनौत ने करण जौहर को नेपोटिज्म का ध्वजवाहक बताया दिया था। कंगना के इस बयान के बाद कंगना और करण के बीच तनाव आ गया था। अब सालों बाद कंगना रनौत ने अपने उस विवाद के बारे में एक बार फिर बात की है। कंगना ने बताया कैसे उस एपिसोड से पहले उनके कपड़ों और इंग्लिश का मजाक उड़ाया गया था।

कॉफी विद करण विवाद पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

एएनआई से खास बातचीत में कंगना रनौत ने बताया कि आखिर उस दिन क्या हुआ था। कंगना ने कहा- “आपने वो शो देखा, लेकिन उस शो से पहले उन्होंने मेरे मुंह पर मेरे कपड़ों का मजाक उड़ाया और मेरी इंग्लिश का मजाक उड़ाया। मैंने उनके साथ फिल्म भी की थी जिसमें जो कहानी थी उसके बिल्कुल ही साइड में मुझे कुछ भी रोल नहीं (था) उसमें...”। कंगना ने कहा कि इंसान सबके साथ मिलजुलकर रहने के बारे में सोचता है, लेकिन जब चीजें एकतरफा होती हैं तो ऐसा लगता है जैसे केवल वह ही कोशिश कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सलमान खान की इस बात को आज तक नहीं भूली हैं कंगना रनौत, बोलीं- मुझे देखा था…

कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें काला जादू करने वाली चुड़ैल तक कहा गया

कंगना रनौत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप कर लिया था, उन्हें बदनाम करने के लिए एक कैंपेन चलाया गया। उन्होंने कहा कि जब इस तरह की स्थिति आती है तो मैं क्यों दिखावा करूं और उन लोगों को अच्छा दिखाऊं। उन्होंने कहा- नेपोटिज्म और बॉयज क्लब के साथ-साथ उनके एक्स, जिसने उनके खिलाफ केस दायर किया था, उनके खिलाफ एक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें काला जादू करने वाली चुड़ैल तक बोला गया। कंगना ने कहा कि उस वक्त वो 26-27 साल की थीं। अगर वो मेरे साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, तो मैं उन्हें अच्छा क्यों दिखाऊं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपिका के 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं कंगना, कहा- 'एक वक्त ऐसा था जब वो...'

करण जौहर के बारे में क्या बोलीं कंगना रनौत?

इसी पूरी बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि करण जौहर एक बुरे इंसान हैं। उनका व्यवहार सतही और दिखावे वाला लगता है। कंगना ने कहा कि करण को इस बात पर गर्व है और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान के साथ मेरा रोमांस होता तो अब तक हमारे बच्चे हो गए होते: कंगना रनौत

कंगना रनौत की बात करें तो उन्हें आखिरा बार स्क्रीन पर साल 2025 में आई उनकी फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। एक्टिंग के साथ-साथ कंगना ने फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।