सलमान खान की इस बात को आज तक नहीं भूली हैं कंगना रनौत, बोलीं- उन्होंने मुझे देखा था और कहा…
कंगना रनौत ने बताया कि अपने करियर के शुरुआत में वह सलमान खान से मिली थीं। उस वक्त उनकी उम्र 16 या 17 साल की थी। कंगना ने कहा कि सलमान ने उस दौरान कुछ ऐसा कहा था जिसे वह भूली नहीं हैं।

कंगना रनौत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी कई मूवीज ने रिकॉर्ड बनाए हैं। कंगना वैसे तो सेलेब्स और इंडस्ट्री को लेकर ज्यादा पॉजिटिव नहीं बोलती हैं, लेकिन अब उन्होंने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो फैंस भी सुनकर हैरान होंगे। कंगना ने बताया कि कैसे करियर के शुरुआत में सलमान खान ने उन्हें कुछ ऐसा कहा था जिसे वह आज तक नहीं भूली हैं। इतना ही नहीं संजय लीला भंसाली को भी आज तक उनके साथ काम ना करने का पछतावा है।
सलमान ने उनसे क्या कहा था
कंगना ने एएनआई से बात करते हुए सलमान से मिले बड़े कॉम्पलीमेंट पर कहा, मैं सलमान से किसी के जरिए मिली थी। उस वक्त मैं 16-17 साल की थी। तब गैंगस्टर फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी। सलमान ने जब मुझे देखा तो कहा कि यह संजय लीला भंसाली की हिरोइन है।
भंसाली ने नहीं किया था साइन
कंगना ने बताया कि फिर वह संजय लीला भंसाली से मिलीं। वह बोलीं, मैं संजय सर के पास कई अपने पोर्टफोलियो को लेकर। उनकी मां भी वहां थीं और मैंने उन्हें कहा सलमान सर ने मुझे भेजा है।
भंसाली को है अफसोस
कंगना ने फिर कहा, भंसाली सर ने मुझे साइन नहीं किया। लेकिन अब जब भी संजय सर मुझे मिलते हैं तो वह हमेशा कहते हैं कि काश उन्होंने सलमान की बात सुनी होती।
कंगना ने यह भी बताया कि भंसाली ने फिर उन्हें गोलियों की रासलीला-राम लीला में गाने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वह आइटम सॉन्ग नहीं करना चाहती थीं।
प्रोफेशनल लाइफ
कंगना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने इंदिरा गाधीं का किरदार निभाया था। इस फिल्म को उन्होंने खुद डायरेक्ट भी किया था। फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े समेत कई एक्टर्स थे। हालांकि फिल्म चली नहीं।
अपकमिंग फिल्म आर माधवन के साथ
कंगना अब आर माधवन के साथ फिल्म सर्कल में नजर आने वाली हैं। दोनों तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के बाद साथ काम करने वाले हैं। फैंस दोनों को एक बार फिर साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
हॉलीवुड डेब्यू करेंगी कंगना
इसके अलावा कंगना हॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि एक हॉरर फिल्म के जरिए कंगना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर ज्यादा अपडेट नहीं है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन