वॉर जोन दुबई में हैं तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, एक्टर के मैनेजर ने दिया अपडेट
Israel-US strike on Iran: अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले की वजह से दुबई हवाई क्षेत्र बंद हो गया है। तमिल एक्टर अजित कुमार वहीं पर हैं। एक्टर की सुरक्षा को लेकर उनके मैनेजर ने अपडेट दिया है।

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों दुबई में हैं। अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले की वजह से वहां हवाई क्षेत्र बंद हो गया। ऐसे में अजित कुमार के फैंस को उनकी चिंता हो रही है। फैंस की इस चिंता के बीच अजित कुमार के मैनेजर ने अपडेट दिया है। एक्टर के मैनेजर ने बताया कि अजित कुमार सुरक्षित हैं। एक्टर ने मैनेजर ने बताया कि अजित कुमार कल निकलने वाले थे, लेकिन एयरपोर्ट से वापस लौट आए। वो अब दुबई में सुरक्षित हैं।
दुबई से वापस आनेवाले थे अजित कुमार
जूम से खास बातचीत में अजित कुमार ने बताया, "अजित कुमार कल निकलने वाले थे, लेकिन एयरपोर्ट से वापस लौट आए। वो अब दुबई में सुरक्षित हैं।" इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस ने राहत की सांस ली है।
दुबई में ही रहते हैं तमिल सुपरस्टार अजित कुमार
तमिल सुपरस्टार अजित दुबई में रहते हैं। 2024 के एक इंटरव्यू में अजित ने बताया था- मैं इसी वजह से दुबई आया हूं। सब शोर-शराबे से दूर रहने के लिए। मैं मुख्य रूप से यहां मोटर स्पोर्ट्स के लिए हूं क्योंकि बड़े-बड़े रेस सर्किट यहीं होते हैं। ये मेरी मदद कर रहा है। मुझे सब कुछ खुद करना पड़ता है, और मुझे ये बहुत अच्छा लगता है।
2025 में आई इस फिल्म में आए थे नजर
अजित कुमार की बात करें तो आखिरी बार उन्हें साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म गुड बैड अग्ली में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। हालांकि, ओटीटी पर फिल्म को लोगों ने पसंद किया था।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत
बता दें, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद अमेरिका-इजरायल के हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई से क्षेत्र युद्ध की आग में घिर गया है। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को एक बड़े अभियान में ईरान पर हमला किया, और कुछ घंटों बाद तेहरान ने घोषणा की कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई है। हमले की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानियों से इस अवसर का फायदा उठाकर 'सत्ता पर कब्जा करने' का आह्वान किया। जवाब में ईरान ने इजरायल पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं तथा बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए।




साइन इन